फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No of Indian Air Travellers will be more then US Population one day:Modi

अमेरिकी आबादी से ज्यादा होंगे भारतीय हवाई यात्री: पीएम मोदी

Sat, 22 Oct 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
No of Indian Air Travellers will be more then US Population one day:Modi
पीएम मोदी भ्‍ााष्‍ाण्‍ा देते हुए
गुजरात के वडोदरा में हरनी हवाई अड्डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसी के साथ वडोदरा से अंतरर्राष्ट्रीय विमानों की आवाजाही का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत  के दो हवाई अड्डे ग्रीन रेवोलुशन में भागीदारी निभा रहे हैं। एक कोच्चि और दूसरा वडोदरा।
विज्ञापन


उन्होंने नई एविऐशन पॉलिसी को विमानन क्षेत्र के लिए उपयोगी और लाभकारी बताते हुए कहा कि इस पॉलिसी से विमानन क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों की बढ़ोतरी सरल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हवाई क्षेत्र अहम किरदार निभा सकता है। क्योंकि इससे देश में टूरिस्टों की संख्या बढ़ेगी और देश की आर्थिक स्‍थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी कम विकल्प हैं और आशा करता हूं की इसमें वडोदरा अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा देश में एक समय ऐसा होगा जब हवाई यात्रियों की संख्या अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 करोड़ की लागत से बना है ये टर्मिनल

No of Indian Air Travellers will be more then US Population one day:Modi
Modi in Vadodra

हरणी एयरपोर्ट के इस टर्मिनल को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फैसिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 160 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हैबिटेट असेसमेंट से ग्रीन रेटिंग मिली है। एयरपोर्ट पर 18 चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं, जिनसे हर घंटे करीब 700 पैसेंजर्स एंट्री कर सकते हैं।

गौरतलब है कि वडोदरा से पहले ग्रीन एयरपोर्ट की शुरुआत पिछले साल कोच्चि में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed