फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No matter who forms government in Maharashtra, both alliances have bet on women

Woman: सरकार चाहे जिसकी बने, महिलाओं की बल्ले-बल्ले, दोनों गठबंधनों ने महिलाओं पर खेला दांव

Sun, 10 Nov 2024 06:08 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 10 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

Maharashtra politics: भाजपा ने 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और आशा-आंगनबाड़ी महिलाओं का वेतन बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है तो महाविकास अघाड़ी ने उन्हें बसों में फ्री सफर और 500 रूपये में साल में छः सिलेंडर देने की बात कही है। 

विज्ञापन
No matter who forms government in Maharashtra, both alliances have bet on women
महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में सरकार चाहे जिस गठबंधन की बने, सरकार बनने के बाद महिलाओं की मौज रहेगी। दोनों ही गठबंधनों ने महिलाओं को लुभाने के लिए खूब बढ़चढ़कर घोषणाएं की हैं। सरकार बनने पर दोनों ही गठबंधनों को इन्हें पूरा करने का दबाव रहेगा। भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये देने का वादा किया है तो महाविकास अघाड़ी ने यह राशि तीन हजार रूपये कर दी है। भाजपा ने 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और आशा-आंगनबाड़ी महिलाओं का वेतन बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है तो महाविकास अघाड़ी ने उन्हें बसों में फ्री सफर और 500 रूपये में साल में छः सिलेंडर देने की बात कही है। 
विज्ञापन


यानी हर गठबंधन ने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए खूब योजनाएं बनाई हैं। पिछले कई चुनावों में देखा जा रहा है कि जिस तरह महिलाएं पुरुषों की तुलना में खूब बढ़चढ़कर वोट कर रही हैं, उनके वोट कई बार निर्णायक साबित हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी जीत की चाबी महिलाओं के हाथों में ही रहने वाली है। 
विज्ञापन


भाजपा ने क्या वादा किया- 
- भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनने पर लाड़की बहिन योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया है। 
- गठबंधन ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही है।  
- भाजपा ने किसानों को मिलने वाली नकद आर्थिक सहायता (प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना) बढ़ाकर 1500 रुपये करने की बात कही है। इस समय 12,000 रुपये दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी और आशा बहनों का वेतन बढ़ाकर 15 हजार रूपये मासिक तक करने की योजना है। 
- भाजपा ने 2027 तक अकेले महाराष्ट्र में 50 लाख लखपति दीदी तैयार करने की बात कही है। 
- 25 लाख रोजगार पैदा करने का वादा किया गया है। 
- 10 लाख छात्रों को दस हजार महीने की आर्थिक सहायता का वादा। 
- महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा। 
- अक्षय योजना के अंतर्गत गरीबों को मुफ्त भोजन। 
- ओबीसी, एससी और एसटी को व्यापार करने के लिए 15 लाख रूपये तक का सस्ता कर्ज।  
- महिलाओं के लिए हर जिले में कर्मयोगिनी मेला लगाया जाएगा। 
- महिलाओं के स्वयंसहायता समूह को 10 लाख रूपये तक का सस्ता कर्ज दिया जाएगा।

महाविकास अघाड़ी ने क्या वादा किया
- आरक्षण सीमा को 50 फीसदी से अधिक करने का महाविकास अघाड़ी का वादा लोगों को लुभा सकता है। 
- जातिगत जनगणना कराने का राहुल गांधी का वादा महाविकास अघाड़ी के घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखा गया है।  

- महाविकास अघाड़ी ने महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महिला को 3000 रुपये देने का वादा किया है। 
- महाविकास अघाड़ी ने 500 रुपये में साल में छः गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। यह योजना महिलाओं को लुभा सकती है। 
- महिलाओं के लिए महाराष्ट्र की बसों में सफर करना फ्री करने का वादा किया है। 
- तीन लाख रूपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed