{"_id":"572d0dde4f1c1be53f5cd6bc","slug":"no-lack-of-water-in-bundelkhand-we-need-tankers-akhilesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं, हमें ट्रेन नहीं, टैंकर चाहिए: अखिलेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं, हमें ट्रेन नहीं, टैंकर चाहिए: अखिलेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी में पानी पर सियासत
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार खाली ट्रेन भेजकर श्रेय लूटना चाहती है। बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है, वहां की नदियों में पर्याप्त पानी है। हमें ट्रेन की नहीं पानी की गांव-गांव सप्लाई करने के लिए टैंकरों की जरूरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को फीरोजाबाद में विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास करने आए थे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन के चेक और श्रमिकों को साइकिल भी बांटी। जल एक्सप्रेस पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि ट्रेन झांसी पहुंची तो उसमें पानी ही नहीं था।
विज्ञापन
खाली ट्रेन भेज दी गई थी। खाली ट्रेन पहुंची तो प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे जैसे हालात नहीं है ओर वहां पानी की कोई कमी भी नहीं है। इलाके से गुजरने वाली नदियां केन, बेतवा और यमुना समेत क्षेत्रीय नदियों में पर्याप्त पानी है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदेश सरकार बनवाएगी फीरोजाबाद में हवाई अड्डा
अखिलेश-मोदी
झांसी समेत अन्य इलाकों के बांध भी जल संपन्न हैं। प्रदेश सरकार हर हालात से गुजरने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि केंद्र की जल ट्रेन तो स्टेशन पर ही पहुंच सकती है समस्या तो स्टेशन से पानी को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने की है। अगर केंद्र सरकार मदद करना चाहती है तो हमें टैंकर दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पानी की ट्रेन भेजकर श्रेय लेना चाहती थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम फीरोजाबाद के हिरनगांव में हवाई अड्डा बनाना चाहते थे, प्रदेश में यह सबसे मुफीद जगह जगह है और ताज नगरी (आगरा) व सुहागनगरी (फीरोजाबाद) के विकास के लिए जरूरी है। केंद्र ने जेवर के लिए प्रस्ताव मांगा, हमने वो भी दे दिया। केंद्र सरकार जेवर में हवाई अड्डा बनाए, प्रदेश सरकार हिरनगांव में बनवाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम फीरोजाबाद के हिरनगांव में हवाई अड्डा बनाना चाहते थे, प्रदेश में यह सबसे मुफीद जगह जगह है और ताज नगरी (आगरा) व सुहागनगरी (फीरोजाबाद) के विकास के लिए जरूरी है। केंद्र ने जेवर के लिए प्रस्ताव मांगा, हमने वो भी दे दिया। केंद्र सरकार जेवर में हवाई अड्डा बनाए, प्रदेश सरकार हिरनगांव में बनवाएगी।