{"_id":"578177d64f1c1b4b507fa435","slug":"no-helmet-no-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता में अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 10 Jul 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अब बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगा। कोलकाता पुलिस ने महानगर के तमाम पेट्रोल पंपों को इस आशय का लिखित निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानगर में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वालों की बढ़ती तादाद पर नाराजगी जताई थी। उसके बाद ही पुलिस ने शनिवार को यह निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पेट्रोल पंपों को भेजे निर्देश में कहा है कि महानगर में कोई भी पेट्रोल पंप अब ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं बेच सकता जिसने हेलमेट नहीं पहना हो। अगर उस वाहन पर दो लोग सवार हैं तो दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। उसी सूरत में उनको पेट्रोल मिल सकेगा।
विज्ञापन
ममता ने कल सड़क सुरक्षा मजबूत करने की पहल के तहत सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान शुरू किया था। इस मौके पर उन्होंने बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया था।