{"_id":"5f6bcec84aea9712e34563d6","slug":"no-directive-to-cbdt-to-issue-notice-to-sharad-pawar-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार को नोटिस जारी करने के लिए सीबीडीटी को कोई निर्देश नहीं दिया: चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार को नोटिस जारी करने के लिए सीबीडीटी को कोई निर्देश नहीं दिया: चुनाव आयोग
Thu, 24 Sep 2020 04:10 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा है कि उसने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को उनके चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस जारी करने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को कोई निर्देश नहीं दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पवार ने मंगलवार को कहा था कि आयकर विभाग ने उन्हें चुनाव आयोग को जमा किए गए उनके चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
शरद पवार ने पत्रकारों से कहा था कि आयकर विभाग ने उनसे उनके कुछ चुनावी हलफनामों के सिलसिले में स्पष्टीकरण एवं जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, भारत चुनाव आयोग ने पवार को नोटिस जारी करने के लिए सीबीडीटी को ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन