फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Decision yet on Lockdown in Maharashtra, Deputy cm Ajit Pawar meeting with officers on Covid19

कोरोना पर बैठक: फिलहाल महाराष्ट्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने समीक्षा के बाद दी जानकारी

Wed, 05 Jan 2022 01:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Jan 2022 01:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को कोरोना के 18,466 नए मामले दर्ज किए गए थे जो पिछले दिन की तुलना में 6,303 अधिक थे। 

विज्ञापन
No Decision yet on Lockdown in Maharashtra, Deputy cm Ajit Pawar meeting with officers on Covid19
अजीत पवार - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि के बावजूद महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल लॉकडाउन लगाने से इनकार किया है। दरअसल, आज यानी बुधवार को राज्य में मौजूदा कोरोना संकट की समीक्षा करने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक बैठक बुलाई थी और इस दौरान उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया। बैठक में शामिल होने वालों में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और मुंबई में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल ने। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिए थे लॉकडाउन के संकेत
हालांकि मंगलवार को, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने लॉकडाउन के संकेत दिए थे और कहा था कि अगर दैनिक कोरोना के मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो शहर में लॉकडाउन लगाना होगा। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक बसों और लोकल ट्रेनों में यात्रा करते समय ट्रिपल-लेयर मास्क पहनने के साथ-साथ सभी कोविड -19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में अब तक 10 से अधिक मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव 
महाराष्ट्र में अब तक 10 से अधिक मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, इसकी जानकारी राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने दी थी। पवार ने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अगर इसपर ब्रेक नहीं लगती है तो हमें कोई कठोर कदम उठाना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed