अलग-थलग रहकर नहीं हो सकती देश की तरक्की: पीएम मोदी
‘ट्रांसफार्मिंग इंडिया’ पर आधारित नीति आयोग के व्याख्यान श्रृंखला की शुरुआत करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोई भी देश अलग-थलग रहकर विकास नहीं कर सकता है।
क्योंकि सभी देश एक दूसरे से जुड़े और एक दूसरे पर निर्भर हैं।मोदी ने कहा कि प्रत्येक देश के अपने संसाधन, अनुभव और क्षमतायें होती हैं।
वर्तमान समय में देश एक दूसरे पर निर्भर और जुड़े हुये हैं। ऐसी स्थित में कोई भी देश अलग-थलग रहकर विकास नहीं कर सकता है।
परिवर्तन के बगैर नहीं हो सकता देश में बदलाव
पीएम ने कहा कि भारत में व्यापक बदलाव प्रशासन में भारी परिवर्तन के बगैर संभव नहीं नहीं है। उन्होंने कहा, हमें कानूनों में बदलाव लाने, अनावश्यक प्रक्रियाओं को समाप्त करने और प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए प्रौद्योगिकी अपनाने की आवश्यकता है।
इस वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला का प्रस्ताव मोदी ने ही किया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को अपने अनुभवों और विचारों को भारत के संदर्भ में रखने का मौका दिया जाता है।
इस व्याख्यान में केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 1400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।