{"_id":"5b4ffb0c4f1c1b44748b59b0","slug":"no-confidence-motion-will-shiv-sena-support-or-go-against-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना ने नहीं खोले पत्ते, उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना ने नहीं खोले पत्ते, उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे- नरेंद्र मोदी
केंद्र और राज्यों में सत्तासीन भाजपा सरकार की लगातार आलोचना करने वाली शिवसेना ने फैसला लिया है कि वह एनडीए के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को अपना समर्थन नहीं देगी। शिवसेना ने कुछ दिनों पहले ही केंद्र की भाजपा सरकार अब तक का सबसे बुरा शासन करार दिया था। इसके बावजूद शिवसेना के सूत्रों का कहना है कि पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अविश्वास प्रस्ताव को अपना समर्थन नहीं देगी।
विज्ञापन
शिवसेना के सांसदों ने इस मुद्दे पर पार्टी के रुख को साफ करते हुए बताया कि शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करने के बाद ही इसपर फैसला लिया जाएगा। शिवसेना के एक सांसद ने कहा, 'हम उद्धव जी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद फैसला लेंगे और शुक्रवार सुबह पार्टी के रुख की घोषणा कर देंगे। इस मसले पर आखिरी फैसला उद्धव जी ही लेंगे।'
विज्ञापन
शिवसेना के दूसरे सांसद ने बताया कि पार्टी भाजपा से नाराज है। वहीं दूसरी तरफ किसी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उद्धव जी से संपर्क करके समर्थन भी नहीं मांगा है। पार्टी के एक और सांसद ने कहा, 'क्या वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं या सोच रहे हैं कि बहुमत के लिए जरूरी सदस्य उनके पास मौजूद हैं और शिवसेना के समर्थन की उन्हें जरूरत नहीं है? यदि उनके 5-6 सांसद अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उपस्थित नहीं होते हैं तो क्या होगा? यह सामान्य शिष्टाचार है। यदि आपको अपने सहयोगियों की जरूरत है तो आपको उन्हें साथ लेना होगा।'
विज्ञापन
सांसद ने आगे बताया कि यदि भाजपा को उम्मीद है कि वह अकेले बहुमत साबित कर लेगी तो उसे शिवसेना से मदद की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सरकार के खिलाफ वोट ना करने की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा शिवसेना से मदद के लिए संपर्क नहीं करती है तब तक वह सदन में उपस्थित ना होने के विकल्प को आजमा सकते हैं। शिवसेना के नेताओं का कहना है कि टीडीपी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की वजह से भी पार्टी इसके पक्ष में नहीं है।