'पप्पू ने गप्पू को गले लगाकर महफिल लूट ली'
मानसून सत्र का चौथे दिन मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष लामबंद है। केंद्र की मोदी सरकार साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है। आज सुबह 11.30 बजे जब से संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई सभी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इंतजार रहा। राहुल आए और उन्होंने प्रधानमंत्री को जम कर घेरने की कोशिश की।
भाषण के अंत में उन्होंने खुद को न केवल पप्पू कहा वहीं जोश-जोश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गए। संसद सकते में आ गई। खुद प्रधानमंत्री मोदी यह सोचने लगे की यह क्या हो रहा है तब तक राहुल झुके और उन्हें गले लगा लिया। फिर पीएम मोदी ने उन्हें वापस बुलाया और कुछ देर तक बातें की । राहुल वापस अपनी सीट पर आए और अपने करीब बैठे किसी सांसद को आंख मार दी। आंख मारने के बाद से ही सोशल मीडिया में राहुल ट्रोल हो गए हैं। वहीं उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की फोटो ट्वीट कर कहा कि वाह मेरे दोस्त, गजब कर दिया। वहां हमला करो जहां उन्हें दर्द हो। जबकि भाजपा सांसद किरन खेर ने लिखा कि राहुल जी इसे गले लगना नहीं बल्कि गले पड़ना कहते हैं।
Oh that wink my friend! Hit them hard where it hurts..Congratulations for unearthing their mines of lies & a fantastic speech @RahulGandhi pic.twitter.com/lMlBFoYGwv
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 20, 2018
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया में भी पक्ष और विपक्ष वाले अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं कुछ मोदी के खिलाफ तो कुछ राहुल के खिलाफ।
Rahul Gandhi winks after hugging PM Narendra Modi in Lok Sabha #NoConfidenceMotion pic.twitter.com/uStFDVKvLj
— ANI (@ANI) July 20, 2018
वहीं कुछ लोग राहुल के पक्ष में भी नजर आए और उन्होंने लिखा कि पप्पू ने गप्पू को गले लगाकर महफिल लूट ली। दूसरों को जबरदस्ती हग करने वाले को आज जादू की झप्पी मिली।
पप्पू ने गप्पू को गले लगाकर सारी महफ़िल लूट ली।
— Sanjay Yadav (@sanjuydv) July 20, 2018
दूसरों को ज़बरदस्ती hug करने वाले को आज जादू की झप्पी मिलीं। #NoConfidenceMotion
वहीं दूसरी तरफ मिनहाज मर्चेंट ने लिखा कि आज संसद का नजारा अलग था। एक शासक ने दूसरे शासक को आंख मारी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी। यह ठीक वैसा ही था जैसा डोनाल्ड ट्रंप ने एक आंख ब्लादिमिर पुतिन को हेलिंस्की में मारी थी।
परेश रावल जो भाजपा के सांसद भी है उन्होंने कहा कि अगर आज राहुल बिना पढ़े, बिना फंबल करे, बिना गलती करे 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी, हिलेगी भी क्या नाचेगी।
वहीं किसी पवन खरे ने कहा कि आज राहुल गांधी जमकर बोल रहे हैं और मोदी जी हंसी में बातों को उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वह कुछ नर्वस दिख रहे हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर राहुल की भाषण की चर्चा करते हुए प्रभात रंजन लिखते हैं- राहुल जी के बोलने में अब तेवर आ गया है। अब वे आक्रामक हो गए हैं। अच्छा लगता है उनको सुनते हुए । इस देश की जनता को ऐसे आक्रामक नेता अधिक पसंद आते हैं। उन्होंने कहा था कि जब वे बोलेंगे तो भूकंप आएगा। भूकंप तो आ गया है। सरकार के कई मंत्री तिलमिलाए हुए दिख रहे हैं!
वहीं वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी राहुल गांधी के भाषण में बाधा डाल रही है वह यह दिखाता है कि पार्टी किस तरह से नर्वस है। परेशान है। राहुल ने जिस तरह से राफेल डील, जय शाह, अंबानी, अडाणी, निमो, महिलाओं की स्थिति, लिंचिंग पर बातचीत कर रहे हैं वह दिखा रहा है किस तरह से परेशान है।
वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मोदी के द्वारा शाम छह बजे दिए जाने वाले भाषण का अनुमान भी छापा। उन्होंने लिखा मोदी क्या बोलेंगे एडवांस में जान लीजिए “उस” भाषण के catch words- परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, ग़रीब, विकास, 2022, महिला, युवा, दलित, दवाई, पढ़ाई, कमाई, भारत माता. सवा सौ करोड़।