फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no comments by muneer on simi connection

सिमी कनेक्शन पर नो कमेंट, आशुतोष से गले मिल रोया मुनीर

Thu, 30 Jun 2016 04:51 AM IST
अभिषेक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 30 Jun 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
no comments by muneer on simi connection
मुनीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या के बाद उठे उस सवाल पर मुनीर ने विराम लगा दिया, जिसमें हत्या के तार किसी दहशतगर्दों के संगठन से जोड़े जा रहे थे। खुद एनआईए सहित सभी एजेंसियों को मुनीर ने जवाब दे दिया। चूंकि सिमी का बेस अलीगढ़ रहा है। इसलिए सिमी को लेकर भी वह कोई जानकारी नहीं दे सका। बस अपराध ही अपना मकसद बताया।

विज्ञापन


इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार था और उसने खुलासा किया कि अगर तंजील अहमद की हत्या न होती तो शायद अब तक वह आशुतोष मिश्रा को रिहा भी करा चुका होता। चाहे उसके लिए उसे कुछ भी करना पड़ता। मंगलवार रात जब उसे आशुतोष मिश्रा से मिलवाया गया तो दोनों गले मिलकर खूब फूट-फूटकर रोये।
विज्ञापन


एके-47 आती तो अलीगढ़ में होती कई बड़ी हत्याएं
पूछताछ एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो उन्हें अंदेशा था कि मुनीर की गिरफ्तारी के बाद उससे उन्हें सिमी या अन्य किसी आतंकी संगठन को लेकर कोई सटीक सूचना मिलेगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसने इतना ही बताया कि एएमयू और दिल्ली की जामिया व बटला की जरायम दुनिया में उसकी गहरी पैंठ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दम पर वह अपराध जगत में लगातार आगे बढ़ रहा था। एएमयू में आलमगीर हत्याकांड के बाद वह एके-47 लेने की जुगत में लगा। इसीलिए उसने बिजनौर में 90 लाख रुपये लूटे थे। दिल्ली की डेढ़ करोड़ लूट में उसने कुछ रकम बिजनौर में जमीन खरीदने में लगा दी तो कुछ अपने मामा को दे दी।

मगर तंजील के आड़े आने के कारण वह न तो एके-47 ले सका और उन्हीं की वजह से उसकी 60 लाख रुपये की रकम डूब गई। एके-47 लेने के पीछे उसने दूसरा बड़ा मकसद अलीगढ़ से जुड़े कुछ बड़े दिग्गज विरोधियों का सफाया बताया था, जो आशुतोष और खुद के मुकदमों में बाधक बन रहे थे और वह लोग रसूखदार होने के कारण आसानी से हाथ नहीं आते। इसलिए बड़े हथियार की जरूरत थी।

फरारी को दोस्तों पर रकम खर्च, आशुतोष के लिए दौड़ा

no comments by muneer on simi connection

उसने स्वीकारा कि आलमगीर हत्याकांड के बाद उसने अपने दोस्तों के यहां शरण पाने के लिए खूब रकम खर्च की। वह एक-एक रात रुकने के 50-50 हजार रुपये दोस्तों को खुद अपनी तरफ से जिद करके दे देता था। एक बैग भरकर मोबाइल उसके पास थे। जब तब उन्हें वह विशेष जरूरत पर ही प्रयोग किया करता था।

उसने आशुतोष की रिहाई के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। बाइक से दिल्ली से लेकर अलीगढ़ और बिजनौर तक खूब भागदौड़ की। आशुतोष तक पैरोकारी के लिए मौटी रकम भी भिजवाई। मगर सब कुछ सफल नहीं हो सका। तंजील की हत्या के बाद मोबाइलों का जखीरा उसने दिल्ली में ही पानी में फेंक दिया। फिर मोबाइल का प्रयोग ही बंद कर दिया।

मुनीर से कल गिरफ्तारी के बाद से लेकर अब तक की गहन पूछताछ में किसी भी दृष्टिकोंण से उसके कनेक्शन किसी आतंकी या देश विरोधी संगठन से होने के कोई क्लू नहीं मिले हैं। बस अपराध ही मकसद था। यह जरूर संभव है कि अब अगर न पकड़ा जाता तो शायद ऐसे किन्हीं हाथों पहुंच जाता। 
-अमित पाठक, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed