{"_id":"57489d894f1c1ba525690eec","slug":"no-clue-of-ishrat-jahan-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत जहां की गुम फाइल अब तक नहीं मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इशरत जहां की गुम फाइल अब तक नहीं मिली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
इश्ारत
इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ से संबंधित गुम फाइल अब तक नहीं मिली है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अतिरिक्त सचिव बीके प्रसाद को रहस्यमय तरीके से गुम फाइल के बारे में चार दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
प्रसाद 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें दो माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें इस महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि गृह मंत्रालय इस पर कोई फैसला ले सके, जिसमें एफआईआर दर्ज कराना भी शामिल है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक प्रसाद ने शुक्रवार दिन में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से मुलाकात कर इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की गुम फाइल ढूढने में अपनी असमर्थता जताई।
विज्ञापन