{"_id":"592801dd4f1c1b6011536fcd","slug":"no-best-journey-in-tejas-passengers-got-hiccup-during-their-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी तेजस में यात्रियों को बेस्वाद नाश्ता, वाई-फाई का लो सिग्नल भी कर रहा परेशान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लग्जरी तेजस में यात्रियों को बेस्वाद नाश्ता, वाई-फाई का लो सिग्नल भी कर रहा परेशान
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्रा
Updated Fri, 26 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : Indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को वो सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिनका दावा किया गया था। इस वजह से तेजस में सफर करने वाले यात्री भी परेशान हैं। यात्रियों को नाश्ते में जूस-जैम के साथ टोस्ट और आमलेट दिया जा रहा है। वाई-फाई का सिग्नल सही नहीं है। ट्रेन में कॉफी मशीन भी नहीं दिखी।
मुंबई से शुक्रवार को इस ट्रेन पर यात्रा करने वाले एक यात्री ने बताया, 'हमने आमलेट ब्रेड और पाव का नाश्ता कई ट्रेनों में किया है, लेकिन आमलेट के साथ टोस्ट पहली बार देख रहे हैं। सीनियर सिटीजन को ऐसे नाश्ते से परेशानी होगी। शाकाहारियों को उपमा और टोस्ट दिए गए।' एक महिला ने बताया कि उपमा बेस्वाद था। चाय भी जायकेदार नहीं थी।
कुछ को नाश्ता देने के समय से परेशानी रही। नाश्ता सुबह साढ़े आठ बजे दिया गया। नाश्ते की मात्रा पर एक व्यक्ति ने कहा कि यह काफी कम था। इस ट्रेन में तो भोजन देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन के लिए राजधानी और शताब्दी से अधिक किराया लिया जा रहा है। लेकिन यात्रियों को भोजन की बजाए महज नाश्ता दिया जा रहा है। कुछ यात्रियों ने कहा कि उनकी सीटें भी आरामदायक नहीं है।