फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Benefit for congress with sheila dixit as cm candidate

अमर उजाला के पोल में 68.84 फीसदी ने माना, शीला का कांग्रेस को नहीं मिलेगा कोई फायदा

Fri, 15 Jul 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
No Benefit for congress with sheila dixit as cm candidate
शीला दीक्ष‌ित

यूपी में कांग्रेस ने राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार घोषित करके बेशक बड़ा दांव चल दिया हो लेकिन जनता इस फैसले को खास तवज्जो देती नहीं दिखती। खासकर जिन ब्राह्मण वोटों के लिए कांग्रेस ने शीला दीक्षित को आगे किया उसको लेकर भी कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


यह बात सामने आई है अमर उजाला डॉटकॉम के कल किए गए ऑनलाइन पोल में। जिसमें पाठकों से सवाल पूछा गया था कि ''शीला दीक्षित की विकास वाली छवि का क्या यूपी में कांग्रेस को फायदा मिलेगा"। इस सवाल के जवाब में कुल 3500 से ज्यादा पाठकों ने पोल में भाग लिया। इसके जो नतीजे सामने आए वो कांग्रेस के लिए काफी निराशा भरे हो सकते हैं। क्योंकि पोल में शामिल हुए ज्यादातर लोगों ने माना है कि शीला दीक्षित के आने से यूपी में कांग्रेस की सेहत पर कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। न ही एक दिल्‍ली में किए गए अपने काम की बदौलत वह यूपी के लोगों को अपने दम पर मतदान केंद्रों तक खींच सकती हैं।
विज्ञापन


पोल के आंकडों के अनुसार सवाल के जवाब में दिए गए विकल्प- "कोई फायदा नहीं मिलने वाला" के पक्ष में 2,421 यानि 68.84 लोगों ने वोट किया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शीला दीक्षित को लेकर लोगों की क्या राय है। वहीं एक अन्य विकल्प- "जरूर मिलेगा, कांग्रेस फिर से उभरेगी" पर मात्र 27.07 फीसदी लोगों ने वोट किया। इस पर कुल 952 लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य विकल्प- "कोई अनुमान नहीं लगा सकते" पर मात्र 144 यानि 4.09 फीसदी लोगों ने अपनी राय रखी। पोल के ये आंकड़े बेशक कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन सकते हों वहीं विरोधियों के लिए यह जरूर राहत भरी खबर हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed