{"_id":"5b63d7eb4f1c1b764d8b6282","slug":"no-bedbugs-in-flight-said-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने किया दावा, विमान में कोई खटमल नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया ने किया दावा, विमान में कोई खटमल नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने आज अपने यात्रियों को फिर से यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि उसके विमान में खटमल नहीं है। दरअसल, पिछले महीने कुछ यात्रियों की शिकायत के बाद कंपनी ने 'फ्यूमिगेशन' अभियान चलाया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जुलाई में बिजनेस क्लास के कई यात्रियों ने अलग अलग दिन इस बात की शिकायत की थी कि उन्हें उड़ान के दौरान खटमलों ने काटा है। इस परेशानी का सामना यात्रियों को नेवार्क-मुंबई की उड़ान के बीच करना पड़ा। ट्विटर पर यात्रियों ने इससे संबंधित कई फोटो भी साझा किए। जिनमें मच्छरों के काटने के निशान थे। इस बात से नाराज यात्रियों ने एक के बाद एक शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा था कि एयर इंडिया अपने यात्रियों के खटमल काटने से संबंधित मामलों पर चिंतित है। इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है और इसके लिए हर स्तर पर संभव कदम उठाए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओं से एयरलाइंस का प्रदर्शन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विमान में सवार एक यात्री ने तो 17 जुलाई को ट्वीट करते हुए अपनी तकलीफ बयां की थी। प्रवीण तोनसेकर नामक उस व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'एयर इंडिया 144 बिजनेस क्लास से परिवार के साथ अभी-अभी पहुंचा हूं। हमारी सारी सीटों पर खटमल थे। सर, ट्रेनों में खटमल के होने के बारे में सुना था लेकिन अपने महाराजा (एयर इंडिया) में और वो भी बिजनेस क्लास में इसका अनुभव पा कर स्तब्ध हूं।' उन्होंने अपने इस ट्वीट में एयरलाइन और नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को भी टैग किया था।
हालांकि, एयर इंडिया ने देर शाम ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया यह फिर से कहता है कि खटमल के काटने की शिकायत के बाद सीटों आदि की विस्तृत जांच की गई और कोई खटमल नहीं मिला।
#FlyAI : #AirIndia affirms that no bedbugs were found after thorough checking of seats, laundry facilities & fumigation of aircrafts following bugbite complaints in some flts.These unfortunate reports are the first of its kind in our legacy of flying generations of satisfied pax.
— Air India (@airindiain) August 2, 2018