फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Bacterial Infection Found in Deaths of Mumbai Family After Eating Watermelon, Says Initial Report

तरबूज खाने के बाद 4 लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा; शुरुआती रिपोर्ट में नहीं मिला कोई संक्रमण; जांच जारी

Wed, 06 May 2026 11:10 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 06 May 2026 11:10 PM IST
सार

मुंबई में तरबूज खाने से चार लोगों की मौत के मामले में एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों के शरीर में किसी भी बैक्टीरियल संक्रमण का पता नहीं चला है। मौत का असली कारण जानने के लिए फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
No Bacterial Infection Found in Deaths of Mumbai Family After Eating Watermelon, Says Initial Report
तरबूज मामले में नया खुलासा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मुंबई में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने जांच को एक नया मोड़ दे दिया है। सरकारी अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों के शरीर में किसी भी तरह का बैक्टीरियल संक्रमण नहीं पाया गया है। यह रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है।

विज्ञापन

यह घटना डोकाडिया परिवार से जुड़ी है, जो मुंबई के घारी मोहल्ला इलाके में रहते थे। 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम किया था। इसके बाद 26 अप्रैल की तड़के परिवार के चार सदस्यों ने तरबूज खाया, जिसके कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन

पीड़ितों में अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसीरीन (35) और दो बेटियां आयशा (16) और जैनब (13) शामिल थीं। सभी को गंभीर उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार के अंतिम भोजन से जुड़े सभी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए थे। इनमें चिकन पुलाव, तरबूज, पानी और अन्य खाने-पीने की चीजें शामिल थीं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बैक्टीरिया का संक्रमण नहीं मिला
जे जे हॉस्पिटल मुंबई की माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक किसी भी तरह के बैक्टीरिया का संक्रमण नहीं मिला है, न ही खून के नमूनों में कोई बैक्टीरिया पाया गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसके लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि किसी खाने-पीने की वस्तु में जहरीला पदार्थ हो सकता है। अंतिम निष्कर्ष रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा, जिसके बाद पूरी घटना की सच्चाई स्पष्ट होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed