फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No action was taken in case of robbery, Tampering, family migrate

गुंडागर्दी से परेशान परिवार ने किया पलायन

Tue, 27 Sep 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांधला(शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कांधला(शामली) Updated Tue, 27 Sep 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
No action was taken in case of robbery, Tampering, family migrate

कस्बा एलम में शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ और लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बल्कि पीड़ित परिवार के ही एक सदस्य को थाने बुलाकर हड़काया और जबरन समझौता करा दिया। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार के लोगों ने सोमवार रात अपने मकानों पर ताला बंद करके पलायन कर दिया। 

विज्ञापन


एलम निवासी उमरदीन के यहां 21 सितंबर को बेटी की शादी थी। शादी समारोह में उनके रिश्तेदार रोजूदीन और अन्य लोग भी आए हुए थे। आरोप है कि रोजूदीन की पत्नी शबनम से पड़ोसी युवक साबिर और इरफान आदि ने छेड़छाड़ की तथा विरोध पर पीटकर घायल कर दिया था। मामले में शबनम ने छेड़छाड़, मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। उमरदीन का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि सोमवार को उनके बहनोई रोजूदीन को थाने बुलाकर बैठा लिया।
विज्ञापन


वहां उनको डराया धमकाया गया और मामले में जबरन फैसला करा दिया। उमरदीन का कहना है कि इन हालात में वह अपने और परिवार को असुरिक्षत महसूस कर रहे हैं। इसी के चलते सोमवार रात आठ बजे उमरदीन मकान पर ताला बंद करके अपने पूरे परिवार के साथ पलायन कर गए। पलायन कर कहां जाएंगे, इस बारे में उमरदीन ने कहा कि रिश्तेदारी अथवा जहां कहीं सहारा मिलेगा, वहीं जाकर रह लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed