{"_id":"5b3359d54f1c1b254d8b8aa9","slug":"nmc-sent-notice-to-sambhaji-bhinde-over-his-special-mangoes-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भिडे को 'आम खाने से बच्चे होने' का दावा करने पर एनएमसी ने भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भिडे को 'आम खाने से बच्चे होने' का दावा करने पर एनएमसी ने भेजा नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक अजीबोगरीब मामले में नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिडे से उन दंपतियों के नाम बताने के लिए कहा है जिन्हें उनके खेत के आम खाने के बाद बच्चे पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
एनएमसी ने भिडे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें अपने दावे को साबित करने के लिए कहा है। भिडे ने दावा किया है कि उनके बाग के आम खाने से इन दंपतियों को बेटा पैदा होने में मदद मिली।
विज्ञापन
भिडे ने इस महीने एक रैली में दावा करते हुए कहा था, 'मैंने अपनी मां के अलावा कभी किसी को यह नहीं बताया। मैंने अपने बाग में आम के ये पेड़ लगाए। अभी तक बिना बच्चों वाले 180 दंपतियों ने मुझसे फल लिया है और उनमें से 150 को बच्चा हुआ है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई दंपति बेटा चाहता है तो उन्हें ये आम खाने के बाद बेटा होगा। बांझपन का सामना कर रहे लोगों के लिए यह आम फायदेमंद है।'
एनएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भिडे के दावे को झूठा बताते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया था जिसके बाद पिछले सप्ताह भिडे को नोटिस भेजा गया। बता दें शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान का नेतृत्व करने वाले भिडे एक जनवरी को हुई भीमा-कोरेगांव जातीय हिंसा के मामले में आरोपी हैं।