फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NMC says no new medical colleges, seat increase sanctioned for 24-25 so far, flags 'fake news'

NMC: '2024-25 के लिए किसी भी नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी नहीं', राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने खबरों को बताया फर्जी

Fri, 12 Apr 2024 02:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Apr 2024 02:27 AM IST
सार

NMC: एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमआरबी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अब तक किसी भी नए मेडिकल कॉलेज या विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में यूजी/पीजी सीटों में वृद्धि को मंजूरी नहीं दी है।

विज्ञापन
NMC says no new medical colleges, seat increase sanctioned for 24-25 so far, flags 'fake news'
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने गुरुवार को कहा कि उसने 2024-25 के लिए अब तक किसी भी नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी नहीं दी है और न ही मेडिकल पाठ्यक्रमों में स्नातक (यूजी) या स्नातकोत्तर (पीजी) सीट की संख्या को बढ़ाया है। इस शैक्षणिक वर्ष के लिए प्राप्त आवेदन अभी भी प्रक्रिया में हैं। आयोग ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि इस मामले में कोई भी फैसला लेने पर तुरंत एनएमसी की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड की जाएगी। एनएमसी ने इस संबंध में मीडिया में आ रही खबरों को खारिज किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमआरबी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अब तक किसी भी नए मेडिकल कॉलेज या विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में यूजी/पीजी सीटों में वृद्धि को मंजूरी नहीं दी है। एमआरबी एक नए चिकित्सा संस्थान की स्थापना या किसी भी पीजी पाठ्यक्रम को शुरू करने या सीट की संख्या को बढ़ाने की अनुमति देता है। इसे 2024-25 में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए कुल 112 आवेदन मिले। इसके अलावा मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों की संख्या को बढ़ाने के लिए 58 आवेदन मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 अप्रैल के सार्वजनिक नोटिस में कहा गया, हाल ही में देखा गया है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीट के बारे में कुछ फर्जी खबरें चल रही हैं। इन तथ्यों के मद्देनजर सभी हितधारकों/आम जनता से आग्रह है कि वे प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित होने वाली किसी भी भ्रामक या निराधार खबर पर न तो ध्यान दें और न ही उसका कोई संज्ञान लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed