जाट आरक्षण: 5 राज्यों में पहुंची आंदोलन की आंच, कई ट्रेनें रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाट आंदोलन के उग्र होने के चलते निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन का भी मार्ग कम कर मथुरा से कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य ट्रेनों का रूट में भी बदलाव किया गया है। जाट आरक्षण आंदोलन की आग अब 5 राज्यों तक पहुंच चुकी हैं और आंदोलन कर रहे जाट आंदोलनकारियों ने कई स्टेशन पर रेललाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
Nizamuddin-Kota spl. express cancelled due to Jat agitation, Kota-Patna exp will be short originated from Mathura, 2 other trains diverted.
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे भरतपुर और धौलपुर के जाटों के समर्थन में पांच राज्यों के जाट आ गए। राजस्थान के अन्य क्षेत्रों के साथ यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में भी धरने देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि राजस्थान सरकार को जाटों से 25 तक का अल्टीमेटम दिया है।