{"_id":"63f87a270fe3ff5bfe00b871","slug":"nityanand-rao-demand-sack-bihar-rjd-minister-surendra-yadav-over-his-remark-on-agniveer-scheme-indian-army-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer: 'अगर नीतीश कुमार में थोड़ी देशभक्ति बची है तो...', राजद नेता के सेना पर दिए बयान पर भड़के मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agniveer: 'अगर नीतीश कुमार में थोड़ी देशभक्ति बची है तो...', राजद नेता के सेना पर दिए बयान पर भड़के मंत्री
Fri, 24 Feb 2023 02:19 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:19 PM IST
सार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सुरेंद्र यादव का बयान बेहद आपत्तिजनक है। हमारी सेना अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है लेकिन यह दुख की बात है कि एक मंत्री ने हमारी सेना के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद नेता सुरेंद्र यादव के सेना की अग्निवीर योजना को लेकर दिए बयान पर हंगामा हो गया है। अब सुरेंद्र यादव को बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है। बता दें कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मांग की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद नेता और राज्य सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव को सेना के जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए बर्खास्त करे।
विज्ञापन
बता दें कि राजद नेता सुरेंद्र यादव ने गुरुवार को अपने एक बयान में सेना के जवानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने ये भी कहा था कि जिसने भी अग्निपथ योजना का विचार दिया है, उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। सुरेंद्र यादव के इस बयान की खूब आलोचना हुई। अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सुरेंद्र यादव का बयान बेहद आपत्तिजनक है। हमारी सेना अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है लेकिन यह दुख की बात है कि एक मंत्री ने हमारी सेना के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
राय ने कहा कि 'अगर हमारी सेना और उसके जवानों का सीधा अपमान करने के बावजूद सुरेंद्र यादव अभी तक मंत्री पद पर हैं तो यह राजद और जदयू के राष्ट्रविरोधी चरित्र को दिखाता है। नीतीश जी और तेजस्वी जी को यह पता होना चाहिए कि हमारी सेना हमेशा बहादुरी और त्याग के लिए जानी जाती है लेकिन हमारे सुरक्षा बलों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राय ने कहा कि मैं नीतीश जी से पूछना चाहता हूं कि अगर उनमें थोड़ी देशभक्ति बची है तो वह सुरेंद्र यादव को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करें।'
विज्ञापन
बता दें कि बीते साल जून में अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई थी। तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना के तहत भर्तियां की जाएंगी। योजना के तहत 17.5 साल से लेकर 21 साल तक के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा और इनमें से 25 फीसदी को आगे 15 साल के लिए स्थायी किया जाएगा और बाकी को एक फंड देकर रिटायर कर दिया जाएगा। हालांकि बाद में अग्निवीर योजना में अभ्यर्थियों की उम्र की अंतिम सीमा बढ़ाकर 23 साल कर दी गई थी।