नोटबंदी से कितना काला धन वापस आया, देश को बताए सरकार: नीतीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के फैसले का समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार से पूछा है कि नोटबंदी के बाद सरकार के पास कितना काला धन वापस आया। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने कहा कि अब तो पूछा ही जाना चाहिए कि नोटबंदी के बाद सरकार के हाथ कितना काला धन लगा?
यह बात नीतीश ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम की पुस्तक 'फियरलेस इन अपोजिशन' के विमोचन के दौरान कही। बता दें कि नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया था, यही नहीं उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की थी।
नोटबंदी भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला
नोटबंदी पर बात करते हुए चिदंबरम ने कहा विपक्ष के बिना लोकतंत्र का कोई वजूद नहीं। पुस्तक विमोचन के दौरान मंच पर नीतीश के साथ-साथ सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। येचुरी ने कहा कि लोगों ने नोटबंदी के दौरान काले धन के लिए समर्थन किया था न कि सरकार के नोटबंदी के फैसले पर।
नोटबंदी पर बात करते हुए सिब्बल ने नोटबंदी के बाद सरकार के दावे पर संदेह जाहिर किया। उन्होंन कहा कि नोटबंदी के बाद सरकार के पास 15,00,000 करोड़ रुपये कैसे वापस आए। इससे संदेह होता है कि बैंकिंग प्रणाली और राजनीतिक प्रणाली में कहीं न कहीं मिलीभगत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने नोटबंदी को भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।