फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish's political hangover will soon descend : Raghuvar

जल्द उतर जाएगी नीतीश की राजनीतिक खुमारी : रघुवर

Sun, 24 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Sun, 24 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nitish's political hangover will soon descend : Raghuvar
रघुवर दास - फोटो : twitter

 झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि नीतीश कुमार को अभी राजनीति नशा चढ़ा हुआ है, लेकिन यह नशा भी जल्द उतरेगा। दास ने कहा कि नीतीश कुमार ने अच्छे काम के लिए शराबबंदी नहीं की है, बल्कि राजनीतिक लाभ देखकर शराबबंदी की है।

विज्ञापन


दास ने सवाल किया,‘नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर केवल झारखंड और उत्तर प्रदेश ही जा रहे हैं, बंगाल और नेपाल क्यों नहीं जाते?’

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पटना पहुंचे रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि नीतीश की शराबबंदी नौटंकी है। बिहार सरकार अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने के लिए शराबबंदी का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब लोग शराब के साथ गांजा का भी सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले जदयू में शराबबंदी कराएं। उन्होंने बताया कि शराबबंदी से समाज को फायदा होगा, लेकिन समाज का उपयोग समाज को मजबूत करने में होना चाहिए, जो बिहार में नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अवैध शराब का कारोबार बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सल समस्या को खत्म किया जा रहा है। झारखंड में विधि व्यवस्था दुरुस्त बताते हुए दास ने कहा कि बिहार में किस कदर अराजकता का माहौल है यह किसी से छुपा नहीं है।


मुख्यमंत्री के गृह जिले में पाकिस्तानी झंडे का फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तो पहले ही कहा था कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी, तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे और आज पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed