फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar must prove majority today for new government

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आज, JDU बोली- नीतीश के पक्ष में हो सकती क्रॉस वोटिंग

Fri, 28 Jul 2017 08:16 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, पटना
अमर उजाला/ ब्यूरो, पटना Updated Fri, 28 Jul 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar must prove majority today for new government
nitish kumar and PM modi

लालू यादव का साथ छोड़कर नरेंद्र मोदी का हाथ थामने वाले नीतीश कुमार 16 घंटे में ही फिर मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने छठी बार यह कुर्सी संभाली है। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी बतौर उप-मुख्यमंत्री शपथ ली। नीतीश शुक्रवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिपिरषद् का विस्तार किया जाएगा। जेडीयू ने कहा है कि सीएम नीतीश के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हो सकती है।
विज्ञापन


नीतीश के इस्तीफे के साथ आया सियासी भूचाल बुधवार देर रात तक चला। आधी रात 12 बजे के बाद नीतीश-सुशील ने राज्यपाल त्रिपाठी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। तब तक राज्यपाल लालू-तेजस्वी को सुबह 11 बजे मिलने का वक्त दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि नीतीश ने 132 विधायकों की लिस्ट सौंपी थी, राज्यपाल ने उन्हें सुबह 10 बजे ही शपथ दिलाने का फैसला सुना दिया। पहले शपथ का वक्त शाम 5 बजे तय किया गया था। ठीक सुबह 10 बजे राजभवन के राजेंद्र मंडप में राज्यपाल ने नीतीश एवं सुशील को शपथ दिलवाई और महज आठ मिनट में समारोह पूरा हो गया।  

केंद्र में बनेंगे जदयू के दो मंत्री

Nitish Kumar must prove majority today for new government
lalu prasad yadav

​समारोह में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और भाजपा महामंत्री अनिल जैन भी शामिल हुए। शपथ के दौरान जय भारत और जय श्री राम के नारे लगे। सूत्रों का दावा है कि मोदी मंत्रिमंडल में जदयू के दो मंत्री बनेंगे। नीतीश की दोस्ती के फैसले के साथ ही यह बात तय हो गई थी।

शरद यादव खफा
इस बीच, शरद यादव की नाराजगी की खबरें भी आईं हैं। शरद शपथ ग्रहण में मौजूद नहीं थी। दोपहर में जदयू के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि नीतीश ने फैसले से पहले किसी वरिष्ठ नेता से चर्चा नहीं की।

इस बीच, शरद बृहस्पतिवार को राहुल गांधी से भी मिले। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से भी उनकी मुलाकात की खबर है। माना जा रहा है कि जेटली को उन्हें मनाने का जिम्मा दिया गया है। राजी होने पर मोदी सरकार में उन्हें भी जगह मिल सकती है।

लालू बोले-तेजस्वी बहाना था, भाजपा की गोद में जाना था, राज्यपाल के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
चारा घोटाले सुनवाई के लिए रांची पहुंचे लालू यादव ने नीतीश को भस्मासुर करार दिया। उन्होंने कहा, तेजस्वी बहाना था, असल में तो उन्हें भाजपा की गोद में जाना था। उन्होंने कहा, सबसे बड़े दल के रूप में राजद को सरकार बनाने का न्योता दिया जाना चाहिए था, राज्यपाल के फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

Nitish Kumar must prove majority today for new government
राहुल गांधी - फोटो : self

नीतीश के कफन में जेब नहीं झोला है...लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश के कफन में जेब नहीं, झोला है। नीतीश ने इस्तीफे के बाद लालू पर तंज किया था कि लोग इतना लालच क्यों करते हैं, कफन में जेब नहीं होती। लालू का अब भी आरोप था कि नीतीश ने ही ईडी-सीबीआई में फर्जी केस दर्ज करवाए हैं।

राहुल ने कहा-नीतीश ने बड़ा धोखा दिया
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नीतीश ने पूरे बिहार को बड़ा धोखा दिया है। देश की राजनीति का यही दुर्भाग्य है कि सत्ता और स्वार्थ के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।

सवाल, क्या सबसे बड़े दल को बुलाना जरूरी है?
बिहार में लालू का राजद सबसे बड़ी पार्टी है। परंपरा है कि विधानसभा में सबसे पहले सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाना चाहिए। राजद ने बुधवार को यह मांग भी की थी। 

लेकिन, बाद में कई मामलों में व्यवस्था आई कि किसी को साफ बहुमत न मिलने पर महज सबसे बडे़ दल को बुलाना जरूरी नहीं है, राज्यपाल को सरकार का स्थायित्व देखना चाहिए। राज्यपाल विवेकाधिकार से तय करेंगे कि स्थायित्व कौन दे सकता है। इसीलिए राज्यपाल के विवेकाधिकार को लेकर खासी बहस होती रहीं हैं।

जानकारों का कहना है कि नीतीश ने 132 विधायकों के समर्थन का दावा किया है, जो बहुमत से 10 ज्यादा हैं। इसलिए राज्यपाल का उन्हें न्योता देना सही है। कर्नाटक के चर्चित एसआर बोम्मई केस में चूंकि सर्वोच्च न्यायालय ने यह व्यवस्था दी है कि बहुमत का फैसला विधानमंडल में होना चाहिए।

लिहाजा, शपथ के अगले दिन ही शुक्रवार को नीतीश बहुमत साबित करेंगे। इससे सारे विवादों पर विराम लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed