फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar: BJP attacks CM Nitish controversial remarks, Union Minister Ashwini Choubey demands resignation

Nitish Kumar: सीएम नीतीश की विवादित टिप्पणी पर BJP हमलावर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की इस्तीफे की मांग

Wed, 08 Nov 2023 12:28 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:28 AM IST
सार

सीएम के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कुमार ने अपनी टिप्पणी से लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को धूमिल किया है। 

विज्ञापन
Nitish Kumar: BJP attacks CM Nitish controversial remarks, Union Minister Ashwini Choubey demands resignation
ashwini choubey

विस्तार

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विवादित टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है। इसके बाद से भाजपा हमलावर हो गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि मंगलवार को जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर सीएम की टिप्पणी सबसे अधिक स्त्री-द्वेषी और अश्लील है। 
विज्ञापन


सीएम के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कुमार ने अपनी टिप्पणी से लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को धूमिल किया है। चौबे ने कहा, 'विधानसभा में इस तरह का बयान देना बहुत शर्मनाक है। ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं।' उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन


क्या है विवादित टिप्पणी
मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में एक ज्वलंत विवरण रखा था। उन्होंने कहा था  कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने देहाती अंदाज में कहा, 'पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे पैदा हुए। हालांकि, शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है, यही कारण है कि (जन्मों के) संख्या में कमी आ रही है।'

सीएम को है इलाज की जरूरत
वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने राज्य विधानसभा में कुमार की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें 'अशोभनीय और अश्लील' बताया। उन्होंने कहा कि कुमार ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।


'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जहां इंसान को यह भी पता नहीं रहता कि कब क्या बोलना चाहिए और कहां बोलना चाहिए। महागठबंधन के नेताओं को गंभीरता से मुख्यमंत्री का इलाज कराने पर विचार करना चाहिए ताकि बिहार को हंसी का पात्र बनने से बचाया जा सके।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed