फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Naveen first major meeting after becoming the BJP president developed India News In Hindi

BJP: भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने के लिए पार्टी को देंगे निर्देश

Tue, 20 Jan 2026 07:38 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

भाजपा ने 20 जनवरी को नितिन नवीन को औपचारिक रूप से नया अध्यक्ष घोषित किया। अध्यक्ष बनने के बाद नितिन ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री बुलाकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 2047 के विकसित भारत की तैयारी और आने वाली चुनौतियों के प्रति कार्यकर्ताओं को सजग रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Nitin Naveen first major meeting after becoming the BJP president developed India News In Hindi
नितिन नवीन - फोटो : PTI

विस्तार

नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा एक नई ऊर्जा के साथ काम करना शुरू करेगी। नितिन ने अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। पार्टी के मुख्यालय में होने वाली यह बैठक शाम तक चलने की संभावना है। इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष सहित कुछ उच्च पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अपनी पहली औपचारिक बैठक के जरिए नितिन नवीन  पार्टी को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 2047 के विकसित भारत के समय के लिए तैयार रहने की बात कही है। नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष घोषित होने के अवसर पर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को यही संदेश दिया है कि वे आने वाले समय की चुनौतियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर का टिकट रद्द करने पर कितना मिलेगा रिफंड? सफर से पहले जानें यह नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान पीढ़ी को लेकर क्या बोले नवीन?

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हर काल में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने हिस्से का त्याग-तपस्या करनी पड़ती है। विकसित भारत के लिए वर्तमान पीढ़ी को भी अपने हिस्से का त्याग करना चाहिए। वे प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में इसी बात को आगे बढ़ाने का निर्देश दे सकते हैं। 




भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नितिन नवीन पार्टी को नई दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के संकेत दे सकते हैं। ज्यादातर राज्यों में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। ऐसे में अब राज्य स्तरीय संगठन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन आगामी चुनावी राज्यों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के लिए वे कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कह सकते हैं।   

ये भी पढ़ें:- US-France: निजी मैसेज लीक, फिर टैरिफ की धमकी भी; क्या बोर्ड ऑफ पीस के नाम पर मैक्रों को ब्लैकमेल कर रहे ट्रंप?

औपचारिक अनुमोदन के लिए पार्टी की शीर्ष स्तरीय बैठक
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद एक से दो महीने के अंदर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की  जाएगी। इसमें नितिन नवीन की नियुक्ति को पार्टी का औपचारिक अनुमोदन मिल सकेगा। नए अध्यक्ष इस बैठक की तैयारियों के बारे में भी निर्देश दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed