{"_id":"6aba7b1b0f18d0762d06771e","slug":"nitin-nabin-arrives-in-bengal-makes-jhalmuri-himself-in-56-seconds-savors-the-spicy-treat-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल पहुंचे नितिन नवीन: 56 सेकंड में खुद बनाई 'झालमुरी,' फिर लिया चटपटा स्वाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल पहुंचे नितिन नवीन: 56 सेकंड में खुद बनाई 'झालमुरी,' फिर लिया चटपटा स्वाद
Mon, 28 Sep 2026 08:22 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बंगाल दौरा
- फोटो : एएनआई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में मशहूर झालमुरी का स्वाद लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से तैयार किया। नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 56 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अपने लिए खुद झालमुरी बनाते हुए नजर आए। हालांकि उनकी मदद के लिए वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी की मदद लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोलकाता की मशहूर झालमुरी बनाने की कोशिश की। झालमुरी पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय और मशहूर स्ट्रीट फूड है। इसे कोलकाता के लोग सुबह-शाम नाश्ते के तौर पर खाते हैं। झालमुरी को मुख्य रूप से मुरमुरे (मुरी), कच्चे प्याज, हरी मिर्च, सरसों के तेल, भुनी हुई मूंगफली, सेव, कई तरह के मसालों और ताजे नींबू के रस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
Tried my hand at Kolkata’s famous Jhalmuri !!@BJP4Bengal pic.twitter.com/CGfnrOlf5f
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 28, 2026
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की स्ट्रीट फूड का स्वाद उठाया था और इसकी चर्चा भी की थी। जब विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और भाजपा की पहली बार बंगाल में सरकार बनी तो भाजपा के कार्यालयों में झालमुरी के विशेष स्टॉल लगाए गए थे। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुरी खिलाकर जीत का जश्न मनाया था। नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे समय बाद भी पूर्व की सरकारें महिलाओं को जो सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान मिलना चाहिए था, वह देने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और आरक्षण दिया, बल्कि अब ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। महिलाएं समाज और विकास रूपी गाड़ी का वह दूसरा पहिया हैं, जिसमें यदि पुरुष ताकत देता है तो महिलाएं उसे गति प्रदान करती हैं। आज दोनों पहिए विकास की पंचायत बनकर उभर रहे हैं।