{"_id":"61183f34abaf60015e595ef1","slug":"nitin-gadkari-warns-to-stop-highway-work-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गडकरी ने दी महाराष्ट्र में राजमार्गों का काम रोकने की चेतावनी, ठाकरे को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गडकरी ने दी महाराष्ट्र में राजमार्गों का काम रोकने की चेतावनी, ठाकरे को लिखा पत्र
Sun, 15 Aug 2021 03:39 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:39 AM IST
सार
- शिवसेना कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के खिलाफ उद्धव को लिखा पत्र
- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने का आदेश दिया है
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के काम रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि शिवसेना के कार्यकर्ता न केवल निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के काम में दखल दे रहे हैं बल्कि वे जमकर गुंडागर्दी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
गडकरी ने पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नेशनल हाईवे का काम शुरू है। लेकिन इस विकास काम में शिवसेना के कार्यकर्ताओं का सीधे दखल देने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में कहा है कि नांदेड और अकोला में 202 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का काम चल रहा है। इसमें मेदासी से वाशिम और वाशिम शहर के लिए एक 12 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण भी शामिल है लेकिन शिवसेना के जनप्रतिनिधियों ने बाईपास और मुख्य सड़क का काम रोक दिया है।
विज्ञापन
इसी तरह मालेगांव से रिसोद राष्ट्रीय राजमार्ग का काम भी शिवसेना के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रोक दिया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं की तरफ से ठेकेदार को धमकी दी जा रही है और सड़क निर्माण में लगी मशीन को आग लगा दी गई है।
गडकरी ने चेतावनी दी है कि अगर शिवसेना इसी तरह से राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में दखल देती रही तो न केवल सड़क का काम रोकना पड़ेगा बल्कि केंद्र सरकार को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में मंजूरी देने पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे से कहा है कि अगर वे इस पर कठोर कार्रवाई नहीं करते हैं तो महाराष्ट्र और जनता को नुकसान होगा।
सीएम ठाकरे ने डीजीपी को दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
गृह विभाग के उपसचिव संजय खेडेकर ने गडकरी के पत्र का संदर्भ देते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है जिसमें ठेकेदार की तरफ से स्थानीय शिवसेना जनप्रतिनिधि के खिलाफ दी गई शिकायत और दर्ज किए मामले की विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
गडकरी को कांग्रेस का मिला समर्थन
इधर, कांग्रेस ने नितिन गडकरी का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में कोई अड़चन पैदा कर रहा है तो कांग्रेस नितिन गडकरी का समर्थन करेगी। लेकिन, यह भी देखना होगा कि उन्होंने कहीं यह पत्र दिल्ली वालों के दबाव में तो नहीं लिखा है क्योंकि जब भाजपा-शिवसेना 25 साल तक एक साथ थी तो ऐसी नौबत नहीं आई थी।