{"_id":"636a82a2765bcb517471df7a","slug":"nitin-gadkari-said-solution-of-pollution-problem-in-delhi-is-definitely-difficult-not-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, बोले- उनकी उदार आर्थिक नीतियों से मिली भारत को नई दिशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, बोले- उनकी उदार आर्थिक नीतियों से मिली भारत को नई दिशा
Tue, 08 Nov 2022 09:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:54 PM IST
सार
गडकरी ने कहा, दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का समाधान थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन मुमकिन नहीं। यदि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम और किसान मिलकर प्रयास करें तो हम समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का समाधान केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम और किसान मिलकर निकाल सकते हैं। गडकरी ने कहा कि राजनीति को भूलकर हमें इस पर मिलकर काम करना चाहिए। गडकरी ने उदार आर्थिक नीतियों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा, दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का समाधान थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन मुमकिन नहीं। यदि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम और किसान मिलकर प्रयास करें तो हम समस्या का समाधान कर सकते हैं। हमें राजनीति को भूलकर इस पर मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण का समाधान निकालना हमारी प्राथमिकता है। हम दिल्ली के चारों ओर साठ हजार करोड़ रुपये की सड़कें बना रहे हैं, जिससे यह इलाका ट्रैफिक जाम से मुक्त हो जाएगा। हम इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन ग्रीन हाइड्रोजन लाएंगे।
विज्ञापन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने आगे कहा कि लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। समस्या यह है कि लोगों में कानून का किसी प्रकार का डर नहीं है। हमारा लक्ष्य पचास फीसदी दुर्घटनाओं को कम करना है।
'उदार आर्थिक नीतियों के लिए मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा देश' : गडकरी
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह भी कहा कि देश, आर्थिक सुधारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कर्जदार है। गडकरी ने टीआईओएल अवॉर्ड 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को गरीबों को लाभ प्रदान करने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, क्योंकि उन्होंने उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत की। गडकरी ने आगे कहा, उदार अर्थव्यवस्था के कारण देश को नई दिशा मिली, उसके लिए देश मनमोह सिंह का ऋणी है।
उन्होंने याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य जब वे महाराष्ट्र में मंत्री थे, तब वे राज्य में सड़क बनाने के लिए धन जुटा सकते थे। गडकरी ने कहा, उदार आर्थिक नीति किसानों और गरीब लोगों के लिए है। पुरस्कार समारोह का आयोजन 'टैक्स इंडिया ऑनलाइन' के द्वारा किया गया था।