फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari said, Highway construction speed in the country is 37 km a day

नितिन गडकरी: देश में हाईवे निर्माण की गति रिकॉर्ड 37 किमी रोजाना हुई

Sat, 03 Apr 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 03:31 AM IST
सार

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में 13394 किलोमीटर हाईवे का किया निर्माण

विज्ञापन
Nitin Gadkari said, Highway construction speed in the country is 37 km a day
नितिन गडकरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश में हाईवे निर्माण की गति रिकॉर्ड 37 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई।

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में 13394 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में शानदार प्रगति हुई। हमने रोजाना 37 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम किया। ये उपलब्धियां हमारे लिए बेजोड़ हैं और दुनिया के किसी भी देश में ऐसी समानता नहीं मिलती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले सात साल से अधिक समय में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 50 फीसदी तक बढ़कर 20 मार्च, 2021 तक 1,37,625 किलोमीटर हो गई जोकि अप्रैल 2014 में 91,287 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 (31 मार्च को) की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में चालू परियोजना कार्यों की संचयी लागत 54 फीसदी बढ़ गई है। कुल बजटीय परिव्यय वित्त वर्ष 2015 में 33,414 करोड़ से 5.5 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 1,83,101 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed