{"_id":"6430f9d3ca42ad0ddd042be4","slug":"nitin-gadkari-said-delhi-to-dehradun-in-just-two-hours-new-greenfield-expressway-complete-in-december-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में': केंद्रीय मंत्री गडकरी का दावा- दिसंबर से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में': केंद्रीय मंत्री गडकरी का दावा- दिसंबर से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे
Sat, 08 Apr 2023 01:38 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:38 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण करते नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।
'दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचेंगे'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए बताया कि 'लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।' केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण किया।
दिल्ली में अक्षरधाम से होगा शुरू
बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे चार सेक्शन में बंटा हुआ है। यह दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से शुरू होगा और दिल्ली के शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, बागपत, शामली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से होते हुए देहरादून तक जाएगा। गणेशपुर से देहरादून के बीच के सेक्शन में जंगली जीवों को सुरक्षित रखने के लिए 12 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जा रहा है। हाइवे में छह अंडरपास बनाए गए हैं। हाथियों के विशेष कॉरिडोर और दो बड़े पुल और 13 छोटे पुल भी बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- UP: नितिन गडकरी बोले- देश में पैसे की कमी नहीं, ईमानदार नेताओं की कमी, सड़क ठेकेदारों को दी ये सख्त चेतावनी

12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 212 किमी 6-लेन दिल्ली - देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे का आज केंद्रीय राज्यमंत्री श्री @Gen_VKSingh जी, सांसद श्री @dr_satyapal जी, सांसद श्री @ManojTiwariMP जी, उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री @JitinPrasada जी और… pic.twitter.com/u2mMIxjXCh
विज्ञापन विज्ञापन— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 6, 2023
दिल्ली - देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का मुआयना।#PragatiKaHighway #GatiShakti #DelhiDehradunEconomicCorridor #DelhiDehradunGreenfieldExpressway pic.twitter.com/HbFQ0UVr5M
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 6, 2023