फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari raises concern over deteriorating ideology of leaders in democracy and Good work respect news an

Nitin Gadkari: 'अच्छा काम करने वाले नेताओं को कभी नहीं मिलता सम्मान', नितिन गडकरी ने क्यों कही ये बात, पढ़ें

Wed, 07 Feb 2024 08:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 07 Feb 2024 08:12 AM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सांसदों को सम्मानित करने से जुड़े इस कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है। हमारी समस्या विचारों की कमी है।’’

विज्ञापन
Nitin Gadkari raises concern over deteriorating ideology of leaders in democracy and Good work respect news an
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अवसरवादी नेताओं के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जताई है। गडकरी ने कहा कि नेताओं की विचारधारा में इस तरह की गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। इतना ही नहीं गडकरी ने यह भी कहा कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने यह विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी नेता हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं, लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। गडकरी ने किसी का नाम का जिक्र किए बिना कहा, ‘‘मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती।’’
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सांसदों को सम्मानित करने से जुड़े इस कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है। हमारी समस्या विचारों की कमी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोग भी हैं जो अपनी विचारधारा के आधार पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े हैं लेकिन इस तरह के लोगों की संख्या घट रही है। और विचारधारा में गिरावट, जो हो रही है, लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी, हम जाने-माने अवसरवादी हैं, कुछ लोग ऐसा लिखते हैं। और सभी सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहना चाहते हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed