फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nitin Gadkari Pandit Nehru and Atal Bihari Vajpayee ideals of democracy parties should introspect

नितिन गडकरी: पंडित नेहरू और वाजपेयी लोकतंत्र के आदर्श, पार्टियों को करना चाहिए आत्मनिरीक्षण

Fri, 20 Aug 2021 08:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Aug 2021 08:18 AM IST
सार

एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंडित नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दिया। इसलिए सत्तादल व विपक्ष को उनसे सीखना चाहिए और लोकतंत्र की मार्यादाओं का पालन करते हुए काम करना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Nitin Gadkari Pandit Nehru and Atal Bihari Vajpayee ideals of democracy parties should introspect
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता दल व विपक्ष को आत्म निरीक्षण करना चाहिए और एक-दूसरे को सम्मान देकर लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। यह बात उन्होंने बुधवार को एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कही। 

विज्ञापन


पंडित नेहरू का बड़ा योगदान, अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा 
संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि कानून बिल, तेल के दाम व पेगासस वायरस को लेकर विपक्ष की ओर से किए गए हंगामे पर गडकरी ने कहा कि अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों मैं विपक्ष का नेता था और सदन को बाधित करने के लिए विपक्ष का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान मैं अटल जी से मिला तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का आचरण सही नहीं है और जनता तक अपनी बात पहुंचाना भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में भूमिका बदलती रहती है 
गडकरी ने कहा कि मैं भी पार्टी का अध्यक्ष रह चुका हूं। आज जो विपक्ष है वह कल सत्ता में था और आज जो सत्ता में है वह कल विपक्ष में बैठेगा। लोकतंत्र में हमारी भूमिका बदलती रहती है, इसलिए पार्टियों को आत्मपरीक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने हाल ही में सदन में हुए हंगामे पर कहा कि मैं लंबे समय तक विपक्ष में काम कर चुका हूं। कहीं न कहीं सभी लोग मर्यादा का पालन करें। कांग्रेस पार्टी पर कहा कि एक मजबूत विपक्ष ही सफल लोकतंत्र का निर्माण करता है। सत्ता और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। नेहरू ने हमेशा अटल जी का सम्मान किया, वह कहते थे विपक्ष की आवश्यकता हमेशा रहेगी। कांग्रेस के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। वे विपक्ष के रूप में मजबूत बनें और विचार के आधार पर जिम्मेदारी से काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed