फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari inauguration Hostel Building of Maharashtra National Law University in Nagpur

Nitin Gadkari: गडकरी ने किया महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की हॉस्टल बिल्डिंग का उद्घाटन, न्यायिक प्रणाली पर कही यह बात

Sun, 10 Jul 2022 05:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 05:12 PM IST
सार

गडकरी ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया जैसे चार स्तंभ पर देश का लोकतंत्र खड़ा है। लोकतंत्र बनाए रखने के लिए इनका स्वतंत्र और निष्पक्ष होना बेहद जरुरी है। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari inauguration Hostel Building of Maharashtra National Law University in Nagpur
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में रविवार को महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की हॉस्टल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली सबसे बड़ी जरूरत है। 
विज्ञापन


'लोकतंत्र बनाए रखने के लिए चार स्तंभों का निष्पक्ष होना जरूरी'
उन्होंने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया जैसे चार स्तंभ पर देश का लोकतंत्र खड़ा है। लोकतंत्र बनाए रखने के लिए इनका स्वतंत्र और निष्पक्ष होना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई प्रशासनिक सुधार हुए हैं। 
विज्ञापन


'न्यायपालिका को किसी से प्रभावित नहीं होना चाहिए'
उन्होंने कहा कि "कैबिनेट की बैठकों के दौरान ट्रिब्यूनल और अन्य चीजों पर चर्चा होती है तो मैं अक्सर कानून मंत्री और प्रधानमंत्री से कहता हूं कि निर्णय देना न्यायपालिका का अधिकार है और इसे किसी से भी प्रभावित नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नितिन गडकरी ने विकाय कार्यों के लिए समय सीमा तय और देरी को दूर करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि समय पर विकास कार्यों होने से देश के हजारों करोड़ रुपये की बचत की जा सकती है।


'एजूकेशन हब बनकर उभर रहा नागपुर'
उन्होंने कहा कि नागपुर एजूकेशन हब के रुप में उभर रहा हैं। यहां सिम्बोसिस, आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेज की कोई कमी नहीं हैं। यहीं वजह है कि नागपुर देशभर में शिक्षा के रूप में प्रसिद्ध होगा। 

इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भूषण गवई, पीएस नरसिम्हा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed