फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari inaugurates 26 National Highway projects worth Rs 17,500 crore to North-East including Assam

Assam: गडकरी ने असम सहित पूर्वोत्तर को दी 17,500 करोड़ रुपये की 26 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात

Tue, 31 Oct 2023 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने कहा, एनएच-37 दिमा हसाओ क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और पश्चिमी मणिपुर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा। पाइकन से गुवाहाटी हवाईअड्डा खंड जोगीघोपा में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, नए पुलों के निर्माण से भीड़भाड़ कम होगी और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक प्रगति बढ़ेगी...

विज्ञापन
Nitin Gadkari inaugurates 26 National Highway projects worth Rs 17,500 crore to North-East including Assam
Nitin Gadkari - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने मंगलवार असम सहित पूर्वोत्तर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गुवाहाटी में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 26 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य कैबिनेट मंत्री, संसद सदस्य, विधायक और एनएचआईडीसीएल अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, डिब्रूगढ़-तिनसुकिया-लेडो परियोजना का उद्देश्य ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना, रणनीतिक उपस्थिति को बढ़ावा देना और व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देना है। सिलचर से लैलापुर खंड बराक घाटी को मिजोरम से जोड़ेगा, जिससे सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। धेमाजी जिले में एनएच-515 उत्तरी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, एनएच-37 दिमा हसाओ क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और पश्चिमी मणिपुर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा। पाइकन से गुवाहाटी हवाईअड्डा खंड जोगीघोपा में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, नए पुलों के निर्माण से भीड़भाड़ कम होगी और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक प्रगति बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय मंत्री से काजिरंगा नेशनल पार्क के लिए एक एलिवेटिड रोड बनाने की मांग रखी। ताकि वहां पर दुर्घटना से पशुओं को बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गुवाहाटी के लिए एक रिंग रोड़ बनाने की भी मांग की। उन्होंने नुमलीगढ़ से गहपुर तक उत्तर और दक्षिण असम को जोड़ने के लिए एक टनल बनाने की मांग की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed