फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari change name Chenani-Nashri Tunnel to Shyama Prasad Mukherjee in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर की चिनैनी नाशरी सुरंग श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने का एलान

Wed, 16 Oct 2019 07:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 16 Oct 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari change name Chenani-Nashri Tunnel to Shyama Prasad Mukherjee in Jammu and Kashmir
चिनैनी नाशरी सुरंग

केंद्र सरकार ने एशिया की सबसे बड़ी सुरंगों में शामिल चिनैनी नाशरी का नाम जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने का एलान किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बनी इस सुरंग को अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा, जिन्होंने देश को एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का मंत्र दिया था।

विज्ञापन

 



सुरंग का नामकरण करने के एलान के बाद गडकरी ने कहा कि इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर समर्पित करना हमारी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि है। इस सुरंग को एशिया की सबसे हाईटेक सुरंगों में से एक माना जाता है और इससे हर दिन हजारों वाहन जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


9.2 किमी की यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी सुरंगों में से एक है। यह उधमपुर जिले के चिनैनी को रामबन जिले के नशरी से जोड़ती है। यह सुरंग जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग का हिस्सा है और शिवालिक पहाड़ियों के बीच बनी हुई है। इसकी वजह से श्रीनगर और जम्मू का रास्ता दो घंटे में पूरा हो जाता है। इस सुरंग के निर्माण से जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी 30 किलोमीटर तक काम हो गई है। सुरंग के निर्माण में लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed