{"_id":"5c57bd4dbdec224bc356ecf7","slug":"nitin-gadkari-advic-to-domestic-responsibility-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश क्या संभालेगा : गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश क्या संभालेगा : गडकरी
Mon, 04 Feb 2019 09:49 AM IST
अजय सिंह
भाषा, नागपुर
भाषा, नागपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को पहले अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए क्योंकि जो ऐसा नहीं कर सकता, वह ‘देश नहीं संभाल सकता।’
विज्ञापन
गडकरी, भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को शनिवार को यहां संबोधित कर रहे थे।
गडकरी ने कहा, ‘‘मैं कई लोगों से मिला हूं जिन्होंने कहा है कि हम भाजपा, देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। मैं (ऐसे लोगों से) कहता हूं, आप क्या कर रहे हैं और आपके परिवार में और कौन लोग हैं। वह बताता है कि मैंने अपनी दुकान बंद कर दी है क्योंकि वह ठीक से नहीं चल रही थी... घर में पत्नी, बच्चे हैं।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘मैं (उनसे) कहता हूं, पहले अपने घर की देखभाल करें, क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश नहीं संभाल सकता। ऐसे में पहले अपना घर संभालें और अपने बच्चे, संपत्ति देखने के बाद पार्टी और देश के लिए काम करें।’’
विज्ञापन