फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NITI Ayog convenes meetings of central and state governments on this issue

15,000 करोड़ की योजना के लिए नीति आयोग ने बुलाई बैठक, किसानों के मुद्दे पर होगा बड़ा फैसला

Sat, 17 Feb 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
NITI Ayog convenes meetings of central and state governments on this issue
niti ayog

सरकार किसानों के फायदे के लिए 15 हजार करोड़ की एक योजना जल्द लाने पर विचार कर रही है। इस योजना से सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि किसान को हर फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिले। भले ही फसल का बाजार मूल्य इससे नीचे चला जाए। 

विज्ञापन


बजट, 2018 के भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की थी कि सरकार ने खरीफ की फसल का एमएसपी तय करने का फैसला लिया है। यह उत्पादन लागत की डेढ़ गुनी होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि नीति आयोग केंद्र और राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बाद ऐसा तंत्र तैयार कर रहा है, जिससे सुनिश्चित होगा कि किसानों को एमएसपी का फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नीति आयोग ने जल्द इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों की बैठक बुलाई है। इसके बाद एक या दो मॉडल तैयार कर इसे देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा सकता है। मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्य सरकारें में पहले ही यह योजना लागू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed