{"_id":"5a078c424f1c1bd0408b610f","slug":"niti-aayog-ceo-amitabh-kant-says-debit-credit-cards-and-atms-will-be-redundant-in-next-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में किसी काम के नहीं रहेंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड: नीति आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चार साल में किसी काम के नहीं रहेंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड: नीति आयोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि डेबिट, क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड अगले तीन-चार साल में किसी काम के नहीं रहेंगे क्योंकि लोग अपने मोबाइल फोन से ही वित्तीय लेन-देन करेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां 72 फीसदी आबादी 32 साल से कम उम्र की है। इसलिए भारत अमेरिका और यूरोप की तुलना में आगे रहेगा क्योंकि वहां की आबादी 2040 तक बूढ़ी होने लगेगी। अमिताभ एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के कैंपस में सम्मान के तौर पर डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पढ़ें- नीति आयोग की दो टूक, निजी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए आरक्षण
विज्ञापन
कांत ने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां एक अरब बायोमेट्रिक, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हैं। इसलिए भविष्य में आमूल-चूल बदलाव करने वाला एकमात्र देश भारत होगा। और यहां ज्यादातर लेन-देन मोबाइल पर होगा और यह चलन तेजी से बढ़ भी रहा है।
वहीं अभी देश की अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है, लेकिन हमारी चुनौती इसे 9-10 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि भारत इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसा इतिहास में पहले नहीं हुआ था।