{"_id":"576dc6664f1c1bd532b49124","slug":"nit-studies-goes-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी की पढ़ाई हुई महंगी, सवा लाख होगी फीस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनआईटी की पढ़ाई हुई महंगी, सवा लाख होगी फीस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी में फीस वृद्धि के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की फीस 70000 से बढ़ा कर 1.25 लाख सालाना कर दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनआईटी काउंसिल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अगले सत्र से नई फीस लागू हो जाएगी। फीस वृद्धि उन छात्रों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने पहले ही प्रवेश ले रखा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अन्य फैसले में मंत्रालय ने इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) की फीस भी 15000 प्रति सेमेस्टर से बढ़ाकर 25000 रुपये कर दी है। इस आशय का फैसला बृहस्पतिवार को मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि फीस वृद्धि केवल नए छात्रों पर लागू होगी। इससे पहले इसी साल मंत्रालय ने सभी आईआईटी की फीस को 90,000 से बढ़ाकर 2 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दिया था। सरकार का कहना है कि इससे छात्रों को शोध और अन्य बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हालांकि सरकार ने दिव्यांग छात्रों, अनुसूचित जाति एसं जनजाति और जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है उनकी फीस पूरी तरह माफ होगी। जबकि जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आमदनी 5 लाख से कम है उन छात्रों को कुल फीस में की दो तिहाई छूट मिलेगी।
Published By Rahul Sankrityayan