{"_id":"661030b39a3b52827808c6f4","slug":"nishant-received-devishankar-awasthi-award-for-2023-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Literature: निशांत को मिला 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान; 'कविता पाठक आलोचना' के लिए किया गया पुरुस्कृत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Literature: निशांत को मिला 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान; 'कविता पाठक आलोचना' के लिए किया गया पुरुस्कृत
Fri, 05 Apr 2024 10:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान युवा आलोचक निशांत को उनकी आलोचना पुस्तक 'कविता पाठक आलोचना' के लिए प्रदान किया गया है। देवीशंकर अवस्थी के जन्मदिन पर साहित्य अकादेमी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कथाकार मृदुला गर्ग ने प्रशस्तिपत्र, और स्मृति चिह्न प्रदान कर निशांत को सम्मानित किया। इस वर्ष की सम्मान चयन समिति में मृदुला गर्ग, अशोक वाजपेयी, सुधीर चन्द्र, पुरुषोत्तम अग्रवाल और कमलेश अवस्थी शामिल थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुरस्कृत आलोचक निशांत ने कहा कि सम्मान ग्रहण करके मैं कृतज्ञता और भार महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने हज़ारीप्रसाद द्विवेदी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि कविता से लेकर गद्य तक भाषा की सहजता को अपनाने की कोशिश कर रहा हूं। रश्मि रावत ने कहा कि आज आलोचना को भोथरा बनाने की क़वायद बाहर और साहित्य के भीतर, दोनों जगह पर चल रही है। प्रगतिशील मूल्यों को वहन करने वाली सृजनधर्मी आलोचना ही असल आलोचना है। हर आलोचक एक पाठक होता है और हर पाठक एक आलोचक होता है।
विज्ञापन
मृदुला गर्ग ने कहा कि पाठक एक अलग शय होता है। उस पर आलोचक और रचनाकार दोनों काबिज होना चाहता है। पाठक स्वतंत्र आलोचक होता है, उसकी आलोचकीय दृष्टि ज़्यादा मानीखेज होती है। रचनाकार के लिए आलोचक ज़रूरी नहीं है, लेकिन आलोचक के लिए रचनाकार ही ज़रूरी है। आलोचना के पीछे न भागकर रचना के पीछे भागें, वो आपकी सबसे अच्छी रचना होगी।
विज्ञापन