फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nirmala sitharaman says in lok sabha that Rahul gandhi is creating false stories

लोकसभा में वित्तमंत्री ने कहा- झूठी कहानियां गढ़ रहे राहुल

Sun, 14 Feb 2021 04:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Feb 2021 04:55 AM IST
सार

  • वित्तमंत्री ने कहा, राहुल ने देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हो सांविधानिक संस्थाओं का किया अपमान
  • ‘हम दो, हमारे दो’ पर भी पलटवार, कहा- कांग्रेस ने संस्थाओं की स्थापना कर अपना फायदा किया

विज्ञापन
nirmala sitharaman says in lok sabha that Rahul gandhi is creating false stories
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : lok sabha

विस्तार

लोकसभा में बजट पर बहस का जवाब देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर शनिवार को जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


निर्मला ने राहुल को देश का सत्यानाश करने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह झूठी कहानियां गढ़ते हैं और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होते हैं। निर्मला ने वायलाड के सांसद पर सांविधानिक संस्थाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी के ‘हम दो हमारे दो’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए वित्तमंत्री ने कहा, वह पीएम मोदी पर करोड़पतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हैं जबकि यह तो खुद कांग्रेस का चरित्र रहा है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने संस्थाओं को बनाया और फिर उनका अपने ‘हम दो, हमारे दो’ के लिए दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता को बजट पर चर्चा के दौरान असल में बताना चाहिए था कि कृषि सुधारों पर आखिर कांग्रेस ने अपना रुख क्यों पलट दिया लेकिन राहुल ने चुप्पी साध ली।

उन्होंने बजट पर चर्चा के दौरान तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर निशाना तो साधा लेकिन यह नहीं बताया कि उनकी सरकार ने किसानों के लिए क्या किया। जिन राज्यों में उनकी सरकार है वहां किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया जबकि घोषणापत्र में इसी वादे पर सत्ता हासिल की थी।

कांग्रेस से पूछा, कृषि कानूनों पर अपने रुख से क्यों पलटे?
निर्मला ने कहा, मैं सहमत हूं कि बजट पर चर्चा के दौरान कृषि के मुद्दे पर बात होती है क्योंकि यह बजट का हिस्सा है। लेकिन जब वह (राहुल गांधी) बोलने खड़े हुए तो बजट पर बोलने के लिए भूमिका रखी, लेकिन इस पर बोले ही नहीं।

हमें उम्मीद थी कि राहुल बताएंगे कि कांग्रेस ने 2019 के घोषणापत्र में किए वादे से क्यों पलटी मारी? पहले तो कृषि सुधारों का समर्थन करते थे, लेकिन अब नहीं कर रहे हैं। उम्मीद थी कि राहुल बताएंगे कि कांग्रेस ने किसानों की पीठ पर छुरा क्यों घोंपा लेकिन वह चुप रहे।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए निर्मला ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि वह बताएंगे कि तीनों कृषि कानूनों में किस प्रावधान में कमी है। लेकिन यह भी नहीं बताया।

राहुल ‘दामाद जी’ से बोलकर छोटे किसानों की जमील वापस कराएं
वित्त मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए अपने वक्तव्य में छोटे किसानों के बारे में बात की थी। राहुल भी किसानों के हितैषी बन रहे हैं तो हमने सोचा था कि राहुल गांधी  ‘अपने दो’ (दामाद जी) कह कर छोटे किसानों की जमीन वापस करा देंगें।

न अपने और न हमारे पीएम का सम्मान करते हैं राहुल
सीतारमण ने कहा, कांग्रेस नेता न तो अपने पीएम यानी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का सम्मान करते हैं और न ही हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का।

उन्होंने कहा, मुझे याद है जब मनमोहन सिंह विदेश में थे राहुल ने इसी सदन में उनके अध्यादेश की प्रतियां फाड़ दी थीं। वह देश के साथ साथ सांविधानिक संस्थाओं और हमारे संविधान का भी अपमान करते हैं। ससंद में बिना अनुमति के दो मिनट का मौन रखने की बात ही ले लीजिए।

राहुल ने देश को नीचा दिखाने की भी कोशिश की
सीतारमण ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार फर्जी विमर्श गढ़ते रहते हैं। वह लगातार देश को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते हैं। चीन का नाम लिये बिना यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी ने एक देश की पार्टी के साथ करार दिया। सीमा पर गतिरोध के समय एक देश के राजदूत से बात की।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी वरिष्ठ सदस्य हैं और ‘ब्रेकिंग इंडिया फ्रिंज ग्रुप’ के साथ शामिल हो जाते हैं। वह सांविधानिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री पर निराधार हमले करते हैं।

सिर्फ सवाल करते हैं, जवाब सुनना नहीं चाहते
निर्मला ने बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सदस्यों के वॉकआउट की ओर इशारा करते हुए कहा, जब जवाब दिया जाता है तो सुनते नहीं हैं या फिर वॉकआउट करते हैं। उन्होंने आरोप  लगाया कि कांग्रेस का कृषि कानूनों को लेकर राज्यसभा में अलग रुख था और लोकसभा में दूसरा रुख था।


बजट से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी गति
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को बताया कि सरकार ने कोरोना संकट के बीच आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी।

इसमें सुरक्षा, सेहत और बुनियादी ढांचे का विशेष ध्यान रखा गया है। कोरोना से जहां दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई है, बजट में देश की अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं के साथ तेज गति में आगे बढ़ने के प्रावधान किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed