{"_id":"5abda2a74f1c1bc0618b46b7","slug":"nirmala-sitharaman-said-nda-gave-an-corruption-free-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत वापस लाएंगे: निर्मला सीतारमण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत वापस लाएंगे: निर्मला सीतारमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitaraman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में 12,600 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत सरकार वापस लेकर आएगी। यह कहना है रक्षा मंत्री निर्मला सितारमण का। उन्होंने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि एनडीए ने देश को भ्रष्टाचार रहित सरकार दी है। एक समारोह में जब मंत्री से बैंक फ्रॉड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हमें इसके लिए काफी सावधान रहना होगा कि सिस्टम इस तरह की कमियों को बढ़ने का मौका न दे। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी भाग गए हैं, हम उन्हें वापस ले आएंगे।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि सरकार सुधारों के लिए तत्पर है और उन्होंने जीएसटी को बोल्ड कदम का एक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जीएसटी में कुछ परेशानियां हुई थीं लेकिन इसे सफलतापूर्वक सरकार ने लागू किया है। इसे लागू ना करने के लिए सरकार को काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन सरकार सुधारों के लिए वचनबद्ध है। इसके साथ ही सरकार के पास जीएसटी जैसे बोल्ड कदम उठाने का साहस है। सरकार के अंदर कोई भ्रष्टाचार नहीं है और सभी निर्णय नीति आधारित हैं ना कि विवेक आधारित।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने आगे कहा- भ्रष्टाचार रहित सरकार का मतलब है कि पैसा सही जगह और सही व्यक्तियों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन से लोगों को सीधा फायदा पहुंचा है। मंत्री ने सरकार के फ्रांस से हुए राफेल सौदे की कीमत उजागर ना करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण रक्षा सौदे के आंकड़ों का खुलासा करके विपक्ष को खुश करने से ज्यादा जरूरी हमारी सरकार के लिए राष्ट्रहित है। राहुल गांधी इस सरकार के खिलाफ कुछ ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त है। यदि राफेल की कीमत का खुलासा होता है तो यह दुश्मन देशों की मदद करने जैसा होगा।
विज्ञापन