फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman released special commemorative coin on birth anniversary of Paramahansa Yogananda

निर्मला सीतारमण ने परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का

Thu, 31 Oct 2019 01:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Oct 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman released special commemorative coin on birth anniversary of Paramahansa Yogananda
निर्मला सीतारमण ने परमहंस योगानंद पर विशेष स्मारक सिक्का जारी किया - फोटो : Amar Ujala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को परमहंस योगानंद की 125 वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। परमहंस को पश्चिम में योग पिता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने दो संगठनों योगोदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया और सेल्फ रीयलाइजेशन फेलोशिप के संस्थापक रहे हैं। 

विज्ञापन


परमहंस का यह सिक्का 125 रुपये का है। इस सिक्के के पीछे की तरफ परमहंस योगानंद का चित्र, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती और उनका जीवनकाल वर्ष उकेरा गया है। वहीं सिक्के के सामने की तरफ भारत सरकार का अशोक चिन्ह, हिंदी में भारत’ और अंग्रेजी में ‘इंडिया’ के साथ 125 रुपये अंकित किया गया है।
विज्ञापन


संस्था की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकल और पांच प्रतिशत जस्ता है। इस मौके पर सीतारमण ने कहा, 'योगी (जी) ने एक सार्वभौम संदेश दिया जो किसी विशेष विचारधारा या धर्म पर आधारित नहीं था। उन्होंने अपने संदेश को पूरी दुनिया के लिए स्वीकार्य बनाया। भारत को अपने ऐसे सपूत पर गर्व है जिसने हमारे मन-मस्तिष्क को शांति और सद्भाव से भर दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगोदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष स्वामी चिदानंद गिरि ने एक बयान में कहा, 'परमहंसजी ने पहले ही देख लिया था कि ईश्वर की चेतना के साथ एकरूप होने पर ध्यान में उनके साथ संपर्क में आती हैं। इससे उनकी संतानें (मनुष्य) भी एक दूसरे के साथ अपने संबंध को बेहतर ढंग से समझेंगी। इस प्रकार वह सम्पूर्ण विश्व में अधिक सामंजस्य का युग लाएंगी।'


उन्होंने आगे कहा, 'वित्त मंत्री द्वारा इस संस्मरणात्मक सिक्के को जारी करना सभी प्राणियों के ह्रदयों में दिव्य आत्मा (परमात्मा) का बोध करने के इस लक्ष्य की ओर मानवता की यात्रा में एक मील के पत्थर का समयोचित सम्मान है।' इस कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, संस्कृति सचिव अरुण गोयल और स्वामी विश्वानंद गिरि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed