{"_id":"6a36c0c6feb638303400cb94","slug":"nirmala-sitharaman-lauds-meghalaya-larnai-black-clay-pottery-artisans-and-inaugurates-sports-complex-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा
Sat, 20 Jun 2026 10:07 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, जोवाई।
पीटीआई, जोवाई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:07 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेघालय के लारनाई में जीआई-टैग्ड ब्लैक क्ले पॉटरी के कारीगरों की हौसला-अफजाई की। उन्होंने खुद भी मिट्टी के बर्तन बनाने का अनुभव लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक नार्टियांग मोनोलिथ्स का दौरा किया और वाहियाजेर में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने क्या-क्या कहा? जानिए...
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को मेघालय के लारनाई गांव पहुंचीं। यह गांव पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में है। यहां उन्होंने काली मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों से मुलाकात की। इस खास कला को जीआई-टैग मिला हुआ है। वित्त मंत्री इस कला से बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने खुद शिल्पकारों के साथ मिलकर मिट्टी को आकार दिया। उन्होंने इस कला को संस्कृति का प्रतीक बताया। साथ ही इसे कमाई का बड़ा जरिया भी कहा।
मिट्टी की कला को बड़ा बाजार दिलाने पर जोर
वित्त मंत्री ने बर्तन बनाने की पूरी प्रक्रिया को देखा। उन्होंने सदियों पुरानी इस कला को जिंदा रखने के लिए कारीगरों की तारीफ की। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह शिल्प मेघालय की असली पहचान है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए इसे बचाना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को भी यह हुनर सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जीआई-टैग्ड कला को बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। इससे स्थानीय समुदायों को और ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री: CM मांझी बोले- हर किसी के जीवन पर PM का असर; राष्ट्रपति बोलीं-देशहित में उठाए कदम
ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार
इसके बाद वित्त मंत्री प्रसिद्ध नार्टियांग मोनोलिथ्स देखने गईं। इस इलाके में महापाषाण स्मारकों का बहुत बड़ा संग्रह है। वहां उन्हें इस जगह के पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने श्री मां जयंती मंदिर के भी दर्शन किए। साथ ही नार्टियांग हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मेघालय की संस्कृति को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां पर्यटन और पारंपरिक आजीविका को बढ़ावा दिया जा रहा है।
युवाओं के लिए नए खेल परिसर की सौगात
वित्त मंत्री ने वाहियाजेर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया। इसमें एक शानदार फुटबॉल स्टेडियम बना है। उन्होंने कहा कि खेल के नए मैदानों से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। समाज का विकास होगा। सरकार का पूरा ध्यान जमीनी स्तर पर विकास करने पर है।