निर्मला सीतारमण की सफाई, वित्त मंत्रालय में मीडिया के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट कर सफाई दी है और कहा है कि वित्त मंत्रालय के भीतर मीडिया कर्मियों के प्रवेश के संबंध में एक प्रक्रिया तय की गई है और मंत्रालय में पत्रकारों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
Clarification on media reports alleging that media persons have been banned from entering the Ministry of Finance, North Block. pic.twitter.com/T2muJ6NV0J
— NSitharamanOffice (@nsitharamanoffc) July 9, 2019विज्ञापन
इससे पहले खबर आई थी कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नॉर्थ ब्लॉक में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी है और केवल उन्हीं पत्रकारों को अंदर जाने दिया जा रहा है जिन्होंने पहले से अधिकारियों से मिलने का समय ले रखा है। अब वित्त मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक चिट्ठी में कहा है कि, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि नॉर्थ ब्लॉक वित्त मंत्रालय में किसी भी जगहों पर मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक नहीं है।'
बता दें कि पुरानी परिपाटी के तहत वित्त मंत्रालय के कार्यालय वाला नॉर्थ ब्लॉक सिर्फ बजट पेश होने से पहले दो महीने तक मीडिया की पहुंच से दूर रहता था। लेकिन, इस साल पांच जुलाई को 2019-20 वर्ष का बजट पेश होने के बाद भी मंत्रालय के गेट पर तैनात गार्ड बिना अनुमति के पत्रकारों को भीतर नहीं जाने दे रहे हैं। यहां तक कि पीआईबी कार्ड धारक मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी रोका जा रहा है।
वित्त मंत्री ने दिया स्पष्टिकरण
इस संबंध में पत्रकारों की चिंता और सोशल मीडिया पर चर्चा होने के बाद सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट कर वित्त मंत्रालय में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध से जुड़ी खबरों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि पीआईबी से मान्यता प्राप्त सहित सभी मीडियाकर्मियों को पहले से लिए गए अनुमति के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक में प्रवेश पर और कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। मीडियाकर्मी अधिकारियों से मिलने के लिए समय ले सकते हैं। मिलने का समय लेने के बाद पीआईबी कार्ड धारकों को अलग से प्रवेश पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।