फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman alleges police misuse in Tamil Nadu; Governor Ravi claims 'repression'

Tamil Nadu: 'पुलिस का दुरुपयोग कर रही डीएमके', तमिलनाडु सरकार पर राज्यपाल और वित्त मंत्री सीतारमण का आरोप

Mon, 22 Jan 2024 03:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 03:03 PM IST
सार

राज्यपाल आरएन रवि ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के नियंत्रण वाले श्रीराम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को दमन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार तमिलनाडु पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman alleges police misuse in Tamil Nadu; Governor Ravi claims 'repression'
तमिलनाडु सरकार पर राज्यपाल और वित्त मंत्री सीतारमण का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को एक तरफ पूरा देश अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी मना रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने तमिलनाडु सरकार पर राज्य सरकार के नियंत्रण वाले श्रीराम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को दमन करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


राज्यपाल का हमला
राज्यपाल आरएन रवि ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के नियंत्रण वाले श्रीराम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को दमन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार हिंदुओं से नफरत करने वाली तमिलनाडु पुलिस का दुरुपयोग कर रही है ताकि अयोध्या में हो रहे समारोह को सार्वजनिक रूप से दिखाने से रोका जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके साफ तौर पर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी निजी नफरत दिखा रही है और श्रद्धालुओं का दमन कर रही है। आरोपों के बीच, रवि ने यहां एक मंदिर का दौरा किया और भगवा पार्टी के आरोपों का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, 'आज सुबह मैं श्री कोदंडारामास्वामी मंदिर गया और प्रभु श्री राम से सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। यह मंदिर एचआर एंड सीई विभाग (राज्य सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग) के अधीन है।' इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के पुजारियों और मंदिर के कर्मचारियों के चेहर पर एक छिपा हुआ डर दिखा। जबकि इसके उल्ट पूरे देश में उत्सव का माहौल है। जब पूरा देश रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मना रहा है, तब यहां का मंदिर परिसर दमन की भावना को उजागर कर रहा है।'

तमिलनाडु सरकार ने भाजपा के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि एचआर और सीई विभाग द्वारा अयोध्या समारोह को चिह्नित करने के लिए मंदिरों में समारोह आयोजित करने की अनुमति से इनकार किया गया है।


वित्तमंत्री ने भी साधा निशाना
सीतारमण ने पूछा, 'क्या किसी भी नागरिक को माननीय प्रधानमंत्री को देखने से वंचित किया जा सकता है?, डीएमके को मेरे पूजा करने के अधिकार का उल्लंघन करने का क्या अधिकार है? मैं डीएमके सरकार को चुनौती देती हूं कि मुझे समारोह देखने से रोककर दिखाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed