फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirbhaya: Former Karnataka DGP controversial statement on mother asha devi

पूर्व DGP बोले- 'निर्भया की मां की फिजिक से पता चलता है बेटी कितनी सुंदर रही होगी', मिला करारा जवाब

Fri, 16 Mar 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 16 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya: Former Karnataka DGP controversial statement on mother asha devi

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एच.टी सांगलियान ने 2012 दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया की मां आशा देवी पर विवादित बयान दिया है। बंगलूरू में महिलाओं के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी ने कहा कि 'मैं निर्भया की मां का फिजिक देखकर अंदाजा लगा सकता हूं कि उनकी बेटी (निर्भया) कितनी सुंदर रही होगी।'

विज्ञापन


वह यही नहीं रुके और उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'अगर आपको किसी ने काबू कर लिया है तो आपको वहां सरेंडर कर देना चाहिए, इससे हम खुद को मौत के मुंह से बचा सकते हैं।' बता दें कि कार्यक्रम में निर्भया की मां आशा देवी भी मौजूद थीं। पूर्व डीजीपी के इस बयान पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


निर्भया की मां ने भी पूर्वी डीजीपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 'बेहतर होता अगर वह व्यक्तिगत टिप्पणी करने की बजाए हमारे संघर्ष के बारे में बात करते। इससे साफ है कि हमारे समाज की सोच अभी तक नहीं बदली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपने बयान पर सफाई देते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा 'मेरे बयान पर लोग बेवजह विवाद बढ़ा रहे हैं मेरा बयान सीमा के अंदर था। मैंने अपने बयान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के महत्त्व को बताया क्योंकि उन्हें हर समय सुरक्षा दी जानी चाहिए।'

बता दें कि राजधानी में 16 दिसंबर 2012 में निर्भया गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिला दिया था बल्कि विदेशों में भी इस घटना की चर्चा हुई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed