फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirbhaya Case Live Updates : Hearing Supreme Court petition of Guilty mother says tricks will fail

निर्भया केसः दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

Tue, 28 Jan 2020 01:04 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 28 Jan 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case Live Updates : Hearing Supreme Court petition of Guilty mother says tricks will fail
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया मामले में मौत की सजा पाने वाले मुकेश कुमार सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है। इस बेंच में जस्टिस आर भानुमती, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस बोपन्ना शामिल हैं। आपको बता दें कि निर्भया के चारो दोषियों में एक मुकेश ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका को खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


इससे पहले, सोमवार को याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा, अगर किसी को एक फरवरी को फांसी दी जाने वाली है, तो याचिका पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है। इससे जरूरी कुछ नहीं होता।
विज्ञापन


पीठ ने मुकेश के वकील को रजिस्ट्री के पास याचिका का उल्लेख करने को कहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17 जनवरी को मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी। शनिवार को उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को एक फरवरी सुबह छह बजे फांसी पर लटकाने का डेथ वारंट जारी किया है। मुकेश और अक्षय कुमार सिंह ने क्यूरेटिव याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं, पवन गुप्ता और विनय शर्मा ने अभी क्यूरेटिव याचिका दायर नहीं की है।

दोषी के पिता की याचिका खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को एक दोषी पवन गुप्ता के पिता हीरालाल की याचिका खारिज कर दी। हीरालाल ने लोवर कोर्ट में निर्भया मामले के एकमात्र गवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे कोर्ट ने छह जनवरी को खारिज कर दिया था।

ऐसे में याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए जज एके जैन ने अंतत: इसे भी खारिज कर दिया। बता दें कि हीरा लाल ने गवाह और निर्भया के दोस्त पर पैसे लेकर चैनलों को इंटरव्यू देने का आरोप लगाते हुए उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे।

न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
फांसी टालने के सभी पैंतरे नाकाम होंगे। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास है। - निर्भया की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed