फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi scam: Allahabad Bank ordered to take away powers from CMD 

नीरव मोदी घोटाले में सरकार की कार्रवाई, छीनी PNB के दो कार्यकारी निदेशकों की कार्यकारी शक्ति

Tue, 15 May 2018 03:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 03:34 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi scam: Allahabad Bank ordered to take away powers from CMD 

नीरव मोदी घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो -सीबीआई- की चार्जशीट में नाम आने के बाद सरकार ने इलाहाबाद बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी -एमडी एंड सीईओ- उषा अनंतसुब्रमण्यम और पंजाब नेशनल बैंक -पीएनबी- के दो कार्यकारी निदेशकों के जी ब्रह्माजी राव और संजीव शरण की कार्यकारी शक्ति छीन ली है। उषा अनंत सुब्रमण्यम इलाहाबाद बैंक भेजे जाने से पहले पीएनबी में ही एमडी एवं सीईओ थी। 

विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग या बैंकिंग डिवीजन के सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से दोनों बैंकों के निदेशकमंडल के इस बारे में औपचारिक पत्र जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


सरकार ने कहा है कि इन अधिकारियों को उनकी कार्यकारी शक्तियों -एक्जीक्यूटिव पावर- से अलग कर दिया जाए। राजीव कुमार ने कहा कि चूंकि यह निर्णय लेने के लिए बैंक का निदेशकमंडल अधिकृत है इसलिए इस बारे में वहीं उचित निर्णय लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय उषा अनंत सुब्रमण्यम इलाहाबाद बैंक की एमडी एवं सीईओ हैं जबकि के जी ब्रह्माजी राव और संजीव शरण पीएनबी में ईडी के पद पर हैं। चार्जशीट में नामित अधिकारियों के खिलाफ आरोपों का विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। हालांकि, राजीव कुमार ने कहा कि प्रारंभिक मूल्यांकन में पता चलता है कि इन अधिकारियों से चूक हुई है। इसलिए उनसे एक सप्ताह पहले ही कारण बाताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 


पहले भारतीय महिला बैंक की अध्यक्ष थी उषा 
पीएनबी में जुलाई 2011 से नवंबर 2013 के बीच कार्यकारी निदेशक के पद पर रह चुकीं उषा अनंतसब्रमण्यम को भारतीय महिला बैंक का पहला अध्यक्ष बनया गया था। बाद में उन्हें अगस्त 2015 में पीएनबी का मुखिया बना दिया गया जहां वह और मई 2017 तक रहीं। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद बैंक भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed