फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav, Mallya extradition britain can link to illegal migrants agreement 

नीरव, माल्या के प्रत्यर्पण को अवैध प्रवासियों के समझौते से जोड़ सकता है ब्रिटेन 

Wed, 13 Jun 2018 06:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
Nirav, Mallya extradition britain can link to illegal migrants agreement 
नीरव, माल्या
ब्रिटेन भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और शराब कारोबारी विजय माल्या की प्रत्यर्पण प्रक्रिया को अवैध प्रवासियों की वापसी संधि से जोड़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन में अभी 75 हजार से अधिक भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और उन्हें स्वदेश भेजने के लिए होने वाली संधि पर हस्ताक्षर करने को भारत लंबे समय से टाल रहा है।
विज्ञापन

 
ब्रिटिश गृह राज्यमंत्री (आतंकवाद निरोधक मामले) बैरोनेस विलियम्स ने सोमवार को भारतीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू से बातचीत के दौरान अवैध प्रवासियों को लेकर सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का मुद्दा उठाया था। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि एक घंटे की इस बातचीत में विलियम्स ने इस बात पर जोर दिया था कि अवैध भारतीय प्रवासियों को ब्रिटिश शासन द्वारा गिरफ्तार करने के एक महीने के अंदर स्वदेश वापस भेजने वाले एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर करना जरूरी है। इससे पहले रिजिजू ने नीरव मोदी, माल्या और अन्य भगोड़ों को भारत भेजने में मदद की अपील की थी ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। दोनों मंत्रियों की बातचीत में विलियम्स ने नीरव मोदी के ब्रिटेन में ही होने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


अधिकारी का कहना है कि इस बातचीत से हमारी आशंका बढ़ गई है कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन एमओयू पर हस्ताक्षर करने तक रोक सकता है। रिजिजू ने 10 जनवरी को लंदन में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर एक मसौदा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रैल में ब्रिटेन यात्रा के दौरान इससे संबंधित औपचारिक एमओयू पर करार हुआ था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार के विभिन्न वर्गों की चिंताओं को देखते हुए शायद भारत इसके अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर करने में देर कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed